फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किडनैपिंग के बाद स्कूल में मुठभेड़, चंगुल से छूटा मासूम

विज्ञापन
1 of 6
गाजियाबाद के राजनगर एक्सटेंशन की वीवीआईपी सोसायटी में रहने वाले शेयर ट्रेडर विवेक महाजन के बेटे जयकरण (13) का रविवार को सोसायटी में ही किराए पर रहने वाले दो युवकों ने अपने साथी के साथ मिलकर अपहरण कर लिया।
विज्ञापन

किडनैपिंग के बाद स्कूल में मुठभेड़, चंगुल से छूटा मासूम

2 of 6
रिहाई की एवज में दो करोड़ की फिरौती मांगी। सूचना के बाद हरकत में आई सिहानी गेट पुलिस और क्राइम ब्रांच ने सोमवार दोपहर राजनगर स्थित रॉयल किड्स स्कूल से मुठभेड़ के बाद किशोर को सकुशल बरामद कर लिया।
विज्ञापन

किडनैपिंग के बाद स्कूल में मुठभेड़, चंगुल से छूटा मासूम

3 of 6
पुलिस ने तीन अपहरणकर्ताओं दीपक, बिट्टू और संदीप को गिरफ्तार किया है। एसपी सिटी अजयपाल शर्मा ने बताया कि जयकरण रविवार सुबह 11 बजे क्रिकेट मैच देखने सोसायटी के स्टेडियम गया था।

किडनैपिंग के बाद स्कूल में मुठभेड़, चंगुल से छूटा मासूम

4 of 6
वहां पर सोसायटी में ही किराए पर रहने वाले दीपक और संदीप ने जयकरण को दोस्त के पास ले जाने के बहाने अगवा कर लिया और रॉयल किड्स स्कूल के क्वार्टर में रहने वाली अपनी मां अनीता के पास छोड़ गए।
विज्ञापन

किडनैपिंग के बाद स्कूल में मुठभेड़, चंगुल से छूटा मासूम

5 of 6
सोमवार दोपहर क्राइम ब्रांच और सिहानी गेट पुलिस ने दीपक और संदीप से मुठभेड़ के बाद रॉयल किड्स स्कूल से जयकरण को बरामद कर लिया। मुठभेड़ के दौरान संदीप को गोली लगी है और वह सर्वोदय अस्पताल में भर्ती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

किडनैपिंग के बाद स्कूल में मुठभेड़, चंगुल से छूटा मासूम

6 of 6
बदमाशों के पास से पुलिस को दो पिस्टल और जयकरण का मोबाइल भी मिला है। पिता विवेक ने तीनों आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। दीपक की मां अनीता और स्कूल की प्रिंसिपल ऋचा सूद को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। (ये भी पढ़ें : स्कूल कैंपस में किडनैप रहा बच्चा, लेडी प्रिंसिपल दे रही सफाई)
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें