फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बैंक की लंबी लाइन से बचने के लिए भारतीयों ने खोज लिया जुगाड़, एक क्लिक में जानें पूरी बात

Wed, 23 Nov 2016 11:27 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नोएडा
विज्ञापन
1 of 5
बुक माय छोटू ऐप - फोटो : सोशल मीड‌िया
बैंक या एटीएम के बाहर लंबी कतार में अपनी बारी आने के उबाऊ इंतजार से बचने वालों के लिए बाकायदा हेल्पर देने वाली कंपनियां भी सक्रिय हो गई हैं।
विज्ञापन

2 of 5
बुक माय छोटू ऐप - फोटो : सोशल मीड‌िया
फीस 90 रुपए प्रति घंटा और शर्त यह क‌ि हेल्पर बैंक के अंदर दाखिल नहीं होगा। वह सिर्फ आपकी जगह कतार में खड़ा होगा और बारी आने पर आपको इतला कर देगा।
विज्ञापन

3 of 5
बुक माय छोटू ऐप - फोटो : सोशल मीड‌िया
घर की सफाई, शिफ्टिंग या पार्टी में इंतजाम के लिए हेल्पर मुहैया कराने वाल कंपनी 'बुक माय छोटू' ने कैश की किल्लत को देखते हुए यह नई सेवा भी शुरु कर दी है। यह एक द‌िल्ली आधार‌ित नया स्टार्ट अप है जो आजकल काफी मशहूर हो रहा है।

4 of 5
संचालकों का तर्क है कि एटीएम और बैंकों पर कतार लंबी है। ऐसे में जरूरतमंद आदमी को इमरजेंसी में कहीं आना-जाना भी पड़ सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
note - फोटो : अमर उजाला
ऐसे लोग चाहें तो भाड़े के हेल्पर की मदद लेकर अपना वक्त बचा सकते हैं। फेसबुक पर ताजा पोस्ट में यह भी साफ किया गया है कि छोटू तो सिर्फ नाम है, बाकी सभी हेल्पर 18 साल से ज्यादा उम्र के हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें