टीम इंडिया के कप्तान विराट कोहली का सितारा इन दिनों बुलंदी पर हैं। अपने हर काम में वो सफल हो रहे हैं। एक खिलाड़ी के तौर पर तो वो महान बल्लेबाज डॉन ब्रैडमैन के रिकॉर्ड को भी ध्वस्त कर चुके हैं वहीं उनकी कप्तनी में भारतीय टीम भी बेहतरीन टीम बन कर उभर रही है। हर शख्स की सफलता के पीछे कोई न कोई जरूर होता है वैसे ही विराट की सफलता में जिसका योगदान है उसका खुलासा उन्होंने खुद शनिवार को सोशल मीडिया पर किया।
विज्ञापन
2 of 5
virat kohli
- फोटो : इंस्टाग्राम
दिल्ली के रहने वाले विराट ने आज अपने इंस्टाग्राम अकाउंट के जरिए बताया कि आज वो जो भी हैं उसके पीछे एक किताब का हाथ है।
विज्ञापन
3 of 5
विराट कोहली
- फोटो : GQ
कोहली ने ये राज खोलते हुए बताया कि मेरे बल्लेबाज और क्रिकेटर बनकर उभरने में एक बुक का हाथ है। वह बुक परमहंस योगानंद की लिखी 'ऑटोबायोग्राफी ऑफ अ योगी' है।
4 of 5
विराट कोहली
- फोटो : Wrogn
कोहली ने अपने फैंस और देशवासियों से गुजारिश करते हुए अपने इंस्टाग्राम पर लिखा, 'मुझे ये बुक बहुत पसंद है। ये किताब उन लोगों को जरूर पढ़नी चाहिए जो अपने विचारों को चुनौती दिए जाने का दम रखते हैं।'
विराट ने आगे लिखा कि, 'इस किताब में ज्ञान को समझकर उसे अपने जीवन में आत्मसात करने की जो बात कही गई है उससे आपका पूरी जिंदगी बदल जाएगी। भगवान पर भरोसा रखिए और अच्छा काम करते हुए, प्यार करते और दूसरे की मदद करते हुए आगे बढ़ते रहिए।'