सपा की महिला प्रवक्ता पंखुड़ी पाठक ने भाजपा के प्रवक्ता प्रेम शुक्ला पर एक चैनल के कार्यक्रम में अभद्र भाषा का प्रयोग करने का आरोप लगाया है।
विज्ञापन
2 of 10
पंखुड़ी पाठक
- फोटो : सोशल मीडिया
सपा प्रवक्ता ने मामले में थाना सेक्टर-58 में शिकायत दी है। आरोप है कि मंगलवार रात सेक्टर-57 स्थित एक चैनल के कार्यक्रम में वह और भाजपा प्रवक्ता प्रेम शुक्ला मौजूद थे।
विज्ञापन
3 of 10
पंखुड़ी पाठक
- फोटो : सोशल मीडिया
चैनल में बजट पर बहस चल रही थी। इसी दौरान प्रेम शुक्ला ने उनसे अभद्र भाषा का प्रयोग किया। शुक्ला ने कहा, 'पंखुड़ीजी, आप ज्यादा पंख मत फड़फड़ाइए। मैं आपके बारे में ऐसी बात बोलूंगा कि आप शर्मिंदा हो जाएंगी।'
4 of 10
अखिलेश यादव के साथ पंखुड़ी पाठक
- फोटो : सोशल मीडिया
शुक्ला ने आगे कहा, 'मैं जानता हूं कि यादव परिवार में महिलाओं से कैसी राजनीति करवाई जाती है। मैं सबूत लेकर खड़ा हो जाऊंगा।'
विज्ञापन
5 of 10
पंखुड़ी पाठक
- फोटो : सोशल मीडिया
साथ ही प्रेम शुक्ला ने डिबेट शो के दौरान पंखुड़ी के नाम का भी मजाक उड़ाया। पीड़िता के अनुसार, इसके बाद से वह मानसिक तनाव में हैं।
विज्ञापन
6 of 10
पंखुड़ी पाठक
- फोटो : सोशल मीडिया
मामले में पुलिस का कहना है कि सपा प्रवक्ता के आरोपों की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
7 of 10
पंखुड़ी पाठक का परिवार
- फोटो : सोशल मीडिया
चैनल से कार्यक्रम की मूल रिकॉर्डिंग मांगी गई है। अगर आरोप सही पाए गए तो रिपोर्ट दर्ज कर कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
8 of 10
पंखुड़ी पाठक
- फोटो : सोशल मीडिया
बता दें कि पंखुड़ी ने डीयू से लॉ की पढ़ाई की है। उन्होंने 2010 में हंसराज कॉलेज में ज्वाइंट सेक्रेटरी पद का चुनाव भी जीता था।