फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

AAP सरकार की इन हरकतों पर फूटा BJP का गुस्सा, किया जबरदस्त प्रदर्शन

Tue, 16 Jan 2018 10:42 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
bjp protest - फोटो : G. pal
दिल्ली भाजपा ने दिल्ली सरकार पर जनता की समसामयिक समस्याओं पर विश्वासघात करने का आरोप लगाया है।
विज्ञापन

2 of 5
bjp protest - फोटो : G. pal
भाजपाइयों ने बिजली-पानी के बिलों में वृद्धि, सीलिंग के मुद्दे पर दिल्ली सरकार की निष्क्रियता, ठंड से हो रही बेघरों की मौत, दिल्ली सरकार की मैक्स अस्पताल मामले में लापरवाही और निजी अस्पतालों एवं स्कूलों की गरीबों का कोटा नहीं देने की धांधली के विरुद्ध सोमवार को दिल्ली विधानसभा पर प्रदर्शन किया।
विज्ञापन

3 of 5
bjp protest - फोटो : G. pal
इस दौरान उन्होंने दिल्ली सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। भाजपा के प्रदर्शन का नेतृत्व प्रदेश उपाध्यक्ष जयप्रकाश ने किया। उन्होंने कहा कि पूरी दिल्ली सीलिंग से परेशान है और दिल्ली सरकार समाधान का प्रयास करने के बजाय समस्या का भाग बन गई है।

4 of 5
bjp protest - फोटो : G. pal
सरकार ने जिस तरह 351 सड़कों को व्यापारिक क्षेत्र अधिूसचित करने की फाइल तीनों नगर निगमों को मंजूर किए बिना लौटाई है सरकार ने उसी तरह अनधिकृत कॉलोनियों के नियमितिकरण के लिए आवश्यक कार्य प्रारंभ करने में कोताही की है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
kejriwal
प्रदर्शन में प्रदेश महामंत्री राजेश भाटिया ने कहा कि अरविंद केजरीवाल ने बेघरों को रैन बसेरे देने के लिए बड़े-बड़े वादे किए थे, मगर पिछले 40 दिनों में ठंड से दौ सौ से अधिक मौत हो गए है। वहीं रविंद्र गुप्ता ने कहा कि सरकार पानी माफ-बिजली हाफ की घोषणा के साथ सत्ता में आई थी, मगर नगर निगम चुनाव हारने के बाद जनता से बदला लेने के लिए पानी एवं बिजली की दरों में वृद्धि कर रही है। प्रदर्शन में प्रवक्ता प्रवीण शंकर कपूर आदि भी मौजूद थे। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें