फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिल्ली बीजेपी अध्यक्ष मनोज तिवारी ने सपा नेता के बयान पर किया पलटवार, अमित शाह को बताया भगवान राम

Tue, 29 May 2018 11:11 AM IST
न्यूज डेस्क/अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
amit shah and manoj tiwari
अकसर ही चर्चा में रहने वाले दिल्ली के भाजपा अध्यक्ष सांसद मनोज तिवारी इन दिनों फिर सुर्खियों में है। उनके चर्चा में रहने की वजह उनका ताजा बयान है जिसमें उन्होंने अमित शाह की तुलना भगवान राम से की है।
विज्ञापन

2 of 5
lord ram and lord krishna
दरअसल रविवार को समाजवादी पार्टी के नेता रामगोविंद चौधरी ने भाजपा की तीखी आलोचना करते हुए अमित शाह की तुलना रावण से कर दी थी। इसी के जवाब में मनोज तिवारी ने सोमवार को अमित शाह की तुलना भगवान राम से करके उन्हें जवाब दिया।
विज्ञापन

3 of 5
manoj tiwari
मनोज तिवारी ने कहा कि, समाजवादी पार्टी के नेता इस तरह की बयानबाजी झुंझलाहट में कर रहे हैं, क्योंकि जनता से उनका भरोसा उठा है। मनोज ने आगे कहा कि रावण अपने खिलाफ बोलने वाले किसी भी शख्स को प्रताड़ित करता था, यही उसका चरित्र था। वहीं दूसरी तरफ भगवान राम उनकी आलोचना करने वाले व्यक्ति को भी सुनते थे और उसे भी समझाने की कोशिश करते थे।

4 of 5
amit shah and manoj tiwari
इसके बाद तो मनोज तिवारी ने यह कह डाला कि अमित शाह ने रामगोविंद चौधरी के बयान के लिए उनके खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं की क्योंकि अमित शाह का चरित्र राम का है। अमित शाह भगवान राम हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
amit shah
बता दें कि रामगोविंद चौधरी ने रविवार को भाजपा सरकार पर निशाना साधते हुए अमित शाह को रावण करार दे दिया था। उन्होंने कहा था कि रावण बुद्धिमान था, लेकिन जब उसमें घमंड आ गया तो उसका समय खराब हुआ और उसके यहां कोई नहीं बचा। यही हाल अमित शाह का भी होना है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें