फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जब विधानसभा में भाजपा MLA लेकर पहुंचे सीवर का पानी और अध्यक्ष के माइक से ही लगे बोलने तो...

Wed, 11 Apr 2018 10:12 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 6
delhi assembly
दिल्ली विधानसभा की शुरुआत हंगामे के साथ हुई। अपनी विधानसभा क्षेत्र से गंदे पानी की बोतल लेकर सदन पहुंचे नेता प्रतिपक्ष विजेंद्र गुप्ता ने इस मसले पर काम रोको प्रस्ताव लाकर चर्चा कराने की बात कही और इसके साथ ही उन्होंने कुछ ऐसा कर दिया कि....
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 6
op sharma - फोटो : अमर उजाला
विधानसभा अध्यक्ष के इनकार के बाद गुप्ता अध्यक्ष की कुर्सी तक चले गए। भारी शोर-शराबे के बीच उन्होंने अध्यक्ष के माइक से अपनी बात रखने की कोशिश की। इस पर नाराज विधानसभा अध्यक्ष ने गुप्ता को सदन से निकलवा दिया। विधानसभा अध्यक्ष ने कहा कि नेता प्रतिपक्ष की इस तरह की गलती माफ नहीं की जा सकती। बाद में भाजपा विधायक एमए सिरसा ने माफी मांगते हुए गुप्ता का निलंबन रद्द करने की मांग की। लेकिन विधानसभा अध्यक्ष ने इनकार कर दिया। वहीं, सदन की कार्यसूची में झुग्गी बस्ती में बुनियादी सुविधाएं मुहैया कराने से जुड़ी अल्पकालिक चर्चा एमएस सिरसा से करवाई।
विज्ञापन

3 of 6
op sharma
सदन से बाहर निकलने पर विजेंद्र गुप्ता ने आरोप लगाया कि दिल्ली सरकार पानी की कमी पर जवाब देने से भाग रही है। जबकि जल बोर्ड के अध्यक्ष खुद मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल हैं। हालांकि, सदन में नियम 280 के तहत हो रही चर्चा की समाप्ति के बाद भाजपा विधायक ओपी शर्मा ने गंदे पानी की बोतल विधानसभा अध्यक्ष को दिखाई। इसे विधान सभा अध्यक्ष को सौंपते हुए उन्होंने मांग की कि इस मसले की वह जांच कराएं।

4 of 6
delhi assembly - फोटो : अमर उजाला
बजट सत्र एक और दिन बढ़ाया
दिल्ली विधानसभा का बजट सत्र एक दिन के लिए फिर से बढ़ा दिया है। मंगलवार को सदन में विधायक निधि का एमसीडी के पार्कों में उपयोग से जुड़ी चर्चा होगी। हालांकि, इस मसले पर सोमवार को भी चर्चा हो रही थी, लेकिन ज्यादातर विधायक इस मसले पर बोलना चाहते थे। ऐसे में सदन एक दिन आगे बढ़ाने का फैसला किया गया। बता दें कि मौजूदा सत्र को चौथी बार बढ़ाया गया है। शेड्यूल के हिसाब से सत्र 16-28 मार्च के बीच होना था।
विज्ञापन

5 of 6
दिल्ली विधानसभा। - फोटो : फाइल फोटो
दुग्ध उत्पादों की जांच के दिए आदेश
दिल्ली सरकार के मंत्री सत्येंद्र जैन ने दिल्ली विधानसभा में अधिकारियों को आदेश दिया कि वह दुग्ध उत्पादों की रोजाना जांच करें। जैन ने सोमवार को विधायकों की तरफ से मिलावट पर उठाए गए सवालों के जवाब में आदेश जारी किया है। दूसरी तरफ इस मसले पर विधानसभा अध्यक्ष ने सदन की सात सदस्यीय कमेटी का गठन भी किया है। यह इस मसले का वैधानिक समाधान ढूढेंगी। कमेटी में आप विधायक मदन लाल, नितिन त्यागी, अनिल वाजपेयी, आदर्श शास्त्री, एसके बग्गा, अलका लांबा व भाजपा के एमएस सिरसा शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
delhi assembly
अतिक्रमण से जुड़े मसलों पर कमेटी गठित
दिल्ली विधान सभा ने पांच सदस्यीय एक कमेटी का गठन पीडब्ल्यूडी की सड़कों को अतिक्रमण मुक्त कराने के लिए कारगर योजना बनाने के लिए किया है। इसमें आप विधायक सौरभ भारद्वाज, मदन लाल, नरेश, जगदीश प्रधान व ओपी शर्मा शामिल हैं। कमेटी विधानसभा की नागरिक सुविधा व जन सेवा से जुड़ी स्थायी कमेटी के साथ मिलकर काम करेगी।  पीडब्ल्यूडी मंत्री सत्येंद्र जैन ने बताया कि उनके विभाग के पास अधिकार नहीं है कि वह अपनी सड़कों पर भी अतिक्रमण हटाने का अभियान नहीं चला सकते हैं। इसके लिए उन्हें एमसीडी की मदद लेनी होती है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें