विधायकों की पाठशाला में ‘विद्यार्थियों’ के ‘गुरुजी’ ही चुटकी लेंगे तो फिर विद्यार्थी बने विधायक तो ऐसा करेंगे ही। प्रशिक्षण शिविर में कुछ ऐसा ही हुआ। दीप प्रज्जवलित करते समय सिंह ने चुटकी ली तो सीएम मनोहरलाल खट्टर ने अपने सीधे साधे स्वभाव का परिचय मजाक में ही दिया। (सभी फोटो: अमर उजाला/ ओम प्रकाश)
विज्ञापन
राजनाथ के सवाल पर खट्टर का चौंकाने वाला जवाब
2 of 10
दरअसल सीएम से दीप जलाने में टाइम लग रहा था। इस पर राजनाथ सिंह ने मजाकिया लहजे में कहा कि आपको तो आग लगानी नहीं आती। इतना टाइम लगा रहे हो। इस पर खट्टर ने तपाक से बोला कि मुझे आदत नहीं है।
विज्ञापन
राजनाथ के सवाल पर खट्टर का चौंकाने वाला जवाब
3 of 10
फिर भी हमें आग बुझानी आती है न कि लगानी। इसके बाद वहां खड़े गृहमंत्री, केंद्रीय राज्यमंत्री कृष्णपाल गुर्जर, प्रदेश अध्यक्ष सुभाष बराला और हरियाणा प्रभारी डॉ. अनिल जैन खुद को हंसने से नहीं रोक सके।
राजनाथ के सवाल पर खट्टर का चौंकाने वाला जवाब
4 of 10
जब सत्र खत्म हुआ तो बाहर निकलते ही दो मंत्रियों ने एक-दूसरे की चुटकी लेनी शुरू की। इससे यह भी लगा कि दोनों मंत्रियों में कहीं न कहीं विभागों को लेकर खींचतान है। दिल की बात जुबान तक मजाकिया अंदाज में आई।a
विज्ञापन
राजनाथ के सवाल पर खट्टर का चौंकाने वाला जवाब
5 of 10
होटल राजहंस की लॉबी में शिक्षा मंत्री रामबिलास शर्मा ने वित्त मंत्री कैप्टन अभिमन्यु से कहा कि खजूर कब खिला रहे हो। इस पर कैप्टन बोले कि खिला देंगे।
विज्ञापन
राजनाथ के सवाल पर खट्टर का चौंकाने वाला जवाब
6 of 10
तब शर्मा ने कहा कि इतने सारे मलाईदार विभाग होने के बाद भी ऐसी बात कर रहे हो। इस पर अभिमन्यु बोले मलाईदार कहां हैं। फिर शर्मा ने कहा कि कोई बात नहीं हम बात करेंगे।
विज्ञापन
राजनाथ के सवाल पर खट्टर का चौंकाने वाला जवाब
7 of 10
जून 2014 में आयोजित भाजपा सांसदों के प्रशिक्षण शिविर में जब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पहुंचे थे तो कई कार्यकर्ताओं ने उनके पैर छुए थे। फिर भाषण में मोदी ने कहा था कि पैर छूने की राजनीति से ऊपर उठकर जनता की राजनीति करो।
राजनाथ के सवाल पर खट्टर का चौंकाने वाला जवाब
8 of 10
लगता है कि यह नसीहत प्रदेश के भाजपा नेताओं ने नजरंदाज कर दी है। इसकी झलक शनिवार को प्रशिक्षण शिविर में देखने को मिली। प्रदेश भाजपा प्रभारी डॉ. अनिल जैन ने गृहमंत्री राजनाथ सिंह के पैर छुए, फिर मंत्री ने उन्हें आशीर्वाद दिया।
राजनाथ के सवाल पर खट्टर का चौंकाने वाला जवाब
9 of 10
विधायकों की पाठशाला में प्रधानमंत्री मोदी के संदेश लगाए गए हैं, ताकि वे उनकी रीति-नीति का अनुशरण करें। उनका एक संदेश ‘सपने वे नहीं जो सोने के बाद आते हैं। सपने वो होते हैं जो सोने नहीं देते’। इसका अर्थ यह है कि चुनाव के दौरान दिखाए गए सपनों को पूरा करने के लिए विधायकों को सोना नहीं है।
केंद्रीय गृहमंत्री राजनाथ सिंह ने कहा है कि सरकार पाकिस्तान को अब भी मौका देना चाहती है कि वह अपनी गलत हरकतों से बाज आए, वरना उससे सख्ती से निपटा जाएगा।