फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

धरना देने पर केजरीवाल को मिला नया नाम, 'नौ दिन नौटंकी कंपनी प्राइवेट लिमिटेड' का पोस्टर वायरल

Fri, 22 Jun 2018 11:01 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
kejriwal poster - फोटो : अमर उजाला
भाजपा विधायक मनजिंदर सिंह सिरसा ने राजनिवास में मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल और अन्य मंत्रियों के धरने पर व्यंग्य करते हुए उसे नौ दिन नौटंकी कंपनी प्राइवेट लिमिटेड करार दिया। इस संबंध में उन्होंने कनॉट प्लेस समेत कई इलाकों में गुरुवार को बड़े-बड़े होर्डिंग लगवाए।
विज्ञापन

2 of 5
Arvind Kejriwal
भाजपा विधायक मनजिंदर सिंह सिरसा ने होर्डिंग में अरविंद केजरीवाल को एक सोफे पर सोते दिखाया है मनीष सिसोदिया को कैमरा से फोटो खींचते हुए दिखाया है। होर्डिंग के ऊपर लिखा है नौ दिन नौटंकी कंपनी प्राइवेट लिमिटेड और नीचे लिखा है कि नौटंकी और खलल डालने के लिए संपर्क करें।
विज्ञापन

3 of 5
kejriwal
मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल और उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया को नौटंकी कंपनी का कलाकार बताते हुए पता वेटिंग रूम एलजी हाउस और ब्रांच ऑफिस इंडियानेचर क्योर इंस्टीट्यूट बेंगलुरु लिखा है।

4 of 5
केजरीवाल और उनके मंत्री तीसरे दिन भी एलजी निवास पर धरना दे रहे हैं - फोटो : ट्विटर
अरविंद केजरीवाल ने राजनिवास में नौ दिन तक धरना दिया था, जिसे उन्होंने बुधवार को खत्म किया था। इस दौरान उन्होंने अधिकारियों की हड़ताल खत्म कराने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से हस्तक्षेप की मांग की थी। उनके इस धरने के खिलाफ भाजपा नेताओं ने दिल्ली सचिवालय में मुख्यमंत्री कार्यालय के समक्ष पहले धरना और उसके बाद भूख हड़ताल शुरू की थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
हड़ताल पर केजरीवाल और उनके सहयोगी - फोटो : अमर उजाला
उधर धरने के कारण अरविंद केजरीवाल का शुगर लेबल काफी बढ़ गया है और वह इलाज कराने के लिए 10 दिन तक बेंगलुरु जा रहे हैं। वह पहले भी प्राकृतिक चिकित्सा के लिए बेंगलुरु में इलाज के लिए जा चुके हैं। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें