दिल्ली विधानसभा में मंगलवार को ईवीएम को हैक करने का लाइव डेमो दिया गया लेकिन दोपहर दो बजे जैसे ही सदन का विशेष सत्र शुरू हुआ बीजेपी विधायक और विपक्ष के नेता विजेंद्र गुप्ता ने हाथ में कागज थाम स्पीकर से 1000 करोड़ रूपये के घोटाले पर चर्चा की मांग करनी शुरू कर दी।
Trending Videos
विज्ञापन
2 of 5
vijendra gupta
स्पीकर ने तुरंत ही उन्हें रोकते हुए स्पष्ट किया कि आज का विशेष सत्र केवल सूचीबद्घ विषयों पर ही चर्चा होगी लेकिन, विजेंद्र गुप्ता नहीं माने और लगातार हंगामा करते रहे।
विज्ञापन
3 of 5
इस दौरान बीजेपी के बाकी विधायक भी खड़े होकर उनके साथ हंगामा मचाने लगे जिसके बाद स्पीकर ने सदन की कार्यवाही शुरू होते ही मार्शल को बुलाकर विजेंद्र गुप्ता को सदन से बाहर करा दिया।
4 of 5
विजेंद्र गुप्ता यहीं नहीं माने। बाहर जाकर भी वो शांत नहीं रहे और हाथ में थख्तियां लेकर खड़े हो गए और धरना करने लगे।