फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नरेश त्यागी हत्याकांड: गोलियां चलते ही मची भगदड़, पार्क में छिपकर बैठ गईं महिलाएं, किसी ने दीवार फांदी

Sat, 10 Oct 2020 05:42 PM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, गाजियाबाद
विज्ञापन
1 of 5
Ghaziabad murder - फोटो : अमर उजाला
Naresh Tyagi Murder: गाजियाबाद के सिहानी गेट थाना इलाके में स्थित डॉ. राम मनोहर लोहिया पार्क में सुबह पौने छह बजे महिलाएं और पुरुष टहल रहे थे। अचानक गोलियों की तड़तड़ाहट से अफरातफरी मच गई। कोई ये नहीं समझ पाया कि क्या हो गया। एक के बाद एक कई गोलियां चलीं तो भगदड़ मच गई। पार्क में मौजूद महिलाएं सहमकर एक कोने में बैठ गईं, जबकि पुरुषों ने दीवार फांदकर अपनी जान बचाई।
 
विज्ञापन

2 of 5
जांच करती पुलिस - फोटो : अमर उजाला
लोहिया नगर शहर के पॉश इलाकों में शुमार है। यहां देश-प्रदेश की राजनीति से जुड़े लोगों के अलावा अफसर भी रहते हैं। योगा, मॉर्निंग वॉक और व्यायाम के लिए कॉलोनी के लोग डॉ. राम मनोहर लोहिया पार्क में ही आते हैं। रोजाना की तरह शुक्रवार सुबह चार बजे से ही पार्क में लोगों का आना शुरू हो गया था। 
 
विज्ञापन

3 of 5
naresh tyagi murder - फोटो : अमर उजाला
नरेश त्यागी साढ़े पांच पार्क पहुंचते हैं। उनके साथ मॉर्निंग वॉक करने वाले लोगों का कहना है कि नरेश त्यागी आमतौर पर उस वक्त पार्क पहुंचते हैं, जब बाकी लोग पार्क के चक्कर लगा लेते हैं। शुक्रवार तड़के भी नरेश त्यागी का इंतजार हो रहा था। लेकिन नरेश त्यागी उनके बीच शामिल होते, उससे पहले ही शूटरों ने उन पर गोलियां बरसा दीं।
 

4 of 5
घर में विलाप करते परिजन - फोटो : अमर उजाला
चश्मदीद बोला- हो सकता है कल मेरा पंचनामा भरा जाए 
नरेश त्यागी के घर के पास रहने वाले एक व्यक्ति एयरफोर्स से रिटायर हैं। वह पार्क में लोगों को योग-प्राणायाम कराते हैं। जिस वक्त नरेश त्यागी को गोलियां मारी गईं, उस वक्त वह कुछ ही दूरी पर मौजूद थे। परिजनों को सूचना देने के साथ वह ही नरेश को अस्पताल ले गए थे। उनसे पूछा गया तो उन्होंने कुछ भी बताने से इंकार कर दिया। कहा कि जिले के हालात खराब हैं। आज नरेश त्यागी का पंचनामा भरा गया है। हो सकता है कि कल उनका पंचनामा भरा जाए।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
सीसीटीवी में कैद स्कूटी सवार हत्यारे - फोटो : अमर उजाला
लोग बोले- ऐसे तो किसी को भी मार दिया जाएगा
घटना के बाद से स्थानीय लोगों में दहशत और पुलिस के प्रति गुस्सा है। लोगों ने कहा कि अगर विधायक के रिश्तेदार ही सुरक्षित नहीं हैं तो आम आदमी का क्या होगा। ऐसे तो किसी को भी मार दिया जाएगा। लोगों ने कॉलोनी में पुलिस गश्त बढ़ाने की मांग की। हालांकि, घटना के बाद नरेश त्यागी के घर पर एहतियातन सुरक्षाकर्मी तैनात कर दिए गए हैं।
 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें