फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

BJP का दावा- इन मुद्दों के बल पर करेंगे केजरी सरकार का पर्दाफाश

Sun, 14 Jan 2018 11:16 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 4
vijendra gupta and kejriwal
दिल्ली विधानसभा के सोमवार से शुरू हो रहे सत्र में दिल्ली सरकार को घेरने के लिए भाजपा विधायकों ने खास तैयारी की है। भाजपा विधायकों ने दिल्ली सरकार को घेरने के लिए जनता से जुड़े 20 मुद्दे तय किए हैं।
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 4
demo pic
दिल्ली विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष विजेंद्र गुप्ता ने शनिवार को पार्टी कार्यालय में विस सत्र के संबंध में अपनी तैयारी का खुलासा किया। उनके साथ विधायक मनजिंदर सिंह सिरसा, ओम प्रकाश शर्मा एवं जगदीश प्रधान और पार्टी प्रवक्ता प्रवीण शंकर कपूर भी उपस्थित थे।
विज्ञापन

3 of 4
विजेंद्र गुप्ता
उन्होंने कहा कि सोमवार से शुरू हो रहे विस सत्र में उनकी पार्टी दिल्ली में चल रही सीलिंग के मुद्दे, 351 सड़कों को अधिसूचित के मामले लापरवाही, प्रस्तावित बिजली दामों में बढ़ोत्तरी, पानी की दरों में 20 प्रतिशत बढ़ोतरी समेत जनता से जुड़े 20 मामलों को उठाएंगे।
विज्ञापन

4 of 4
विजेंद्र गुप्ता
भाजपा ने विस अध्यक्ष को पत्र लिखकर सीलिंग, बिजली-पानी, मेट्रो, स्वास्थ्य एवं शिक्षा सेवाओं और ठंड से हो रही मृत्यु जैसे ज्वलंत मुद्दों पर विशेष चर्चा कराने की मांग की है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें