फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

PICS: राशन घोटाले को लेकर भाजपा ने मांगा सीएम केजरीवाल का इस्तीफा

Fri, 06 Apr 2018 10:10 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 4
bjp protest on ration scam - फोटो : जी पॉल
दिल्ली प्रदेश भाजपा ने कैग रिपोर्ट में उजागर हुए राशन घोटाले एवं अन्य घोटालों के विरोध में दिल्ली विधानसभा के पास प्रदर्शन किया। इस दौरान उन्होंने विरोध स्वरूप गिरफ्तारी भी दी। प्रदर्शन के दौरान भाजपाइयों ने दिल्ली सरकार के खिलाफ नारेबाजी की और घोटालों के लिए मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को जिम्मेदार ठहराया। उन्होंने मुख्यमंत्री का त्याग पत्र भी मांगा।
(सभी फोटो- जी पाल / अमर उजाला)
विज्ञापन

2 of 4
bjp protest on ration scam - फोटो : जी पॉल
इस मौके पर भाजपा के अधिकतर नेताओं ने कहा कि दिल्ली के लोगों ने राजनीतिक एवं प्रशासनिक व्यवस्था में परिवर्तन की आस के साथ अरविंद केजरीवाल को एक विशाल जनादेश के साथ सत्ता सौंपी थी, मगर वह आम आदमी के हिस्से का राशन तक लूट रहे हैं। 

 
विज्ञापन

3 of 4
bjp protest on ration scam - फोटो : जी पॉल
प्रदर्शन में सांसद मीनाक्षी लेखी ने कहा कि गरीबों के लिए केंद्र सरकार की ओर से दिया जाने वाला राशन केजरीवाल सरकार और उससे जुड़े राशन माफिया की भेंट चढ़ गया। गत तीन वर्षों में केजरीवाल सरकार ने गरीबों के 54 सौ करोड़ रुपये के राशन की हेराफेरी की है और घोटाला पकड़े जाने पर बेबुनियाद शोर मचा रहे हैं। 
विज्ञापन

4 of 4
bjp protest on ration scam - फोटो : जी पॉल
प्रदर्शन में सांसद डा. उदितराज, सांसद रमेश बिधूड़ी, विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष विजेंद्र गुप्ता, पार्टी पदाधिकारी सिद्धार्थन, राजेश भाटिया, रविंद्र गुप्ता, जयप्रकाश, राजीव बब्बर, हुकुम सिंह आदि भी शामिल थे। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें