फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

BJP की जीत पर मनाई होली और दिवाली, देखें PICS

Tue, 19 Dec 2017 10:39 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 7
bjp victory - फोटो : G. pal
गुजरात और हिमाचल प्रदेश विधानसभा चुनाव में भाजपा की जीत पर सोमवार को पार्टी नेताओं और कार्यकर्ताओं ने होली एवं दिवाली एक साथ मनाई।
विज्ञापन

2 of 7
bjp victory - फोटो : G. pal
अशोक रोड स्थित पार्टी मुख्यालय के अंदर एवं बाहर भाजपाइयों ने एक-दूसरे को गुलाल लगाकर होली खेली, वहीं दिवाली के दिन की तरह आतिशबाजी की। इसके अलावा उन्होंने बैंड बाजे, ढोल और नगाड़े की थाप पर नृत्य किया।
विज्ञापन

3 of 7
bjp victory - फोटो : G. pal
सोमवार सुबह साढ़े आठ बजे भाजपा मुख्यालय में नेताओं और कार्यकर्ताओं का झंडे लेकर आने का दौर शुरू हो गया। इसी बीच सुबह लगभग साढ़े नौ बजे मतगणना आगे बढ़ने के साथ-साथ भाजपाइयों की भीड़ भी बढ़ने लगी।

4 of 7
bjp victory - फोटो : G. pal
दरअसल भाजपाई खासकर गुजरात विस चुनाव में पार्टी के आगे निकलने पर काफी खुश थे। दोनों राज्यों के विस चुनाव की मतगणना के रुझानों में भाजपा की बढ़त के साथ पार्टी कार्यकर्ताओं ने मुख्यालय में मोदी जिंदाबाद के नारे लगाना शुरू कर दिया।
विज्ञापन

5 of 7
bjp victory - फोटो : G. pal
इसी बीच गुजरात विस की मतगणना के रुझानों में कांग्रेस की बढ़त होने पर भाजपा मुख्यालय में थोड़ी देर के लिए सन्नाटा छाया गया। मगर कुछ ही देर में भाजपा की बढ़त होते ही भाजपाइयों के चेहरे खिल गए। भाजपा मुख्यालय की स्थिति देखते हुए यातायात पुलिस ने अशोक रोड वाहनों के लिए बंद कर दिया। 
विज्ञापन

6 of 7
bjp victory - फोटो : G. pal
दिल्ली प्रदेश भाजपा अध्यक्ष मनोज तिवारी ने गुजरात और हिमाचल प्रदेश विधानसभा चुनाव में पार्टी की जीत को केंद्र सरकार की नीतियों की जीत बताया है। उन्होंने कहा कि दोनों राज्यों की जनता ने केंद्र सरकार की नीतियों का समर्थन किया है और वह विकास एवं अर्थव्यवस्था में सुधार चाहती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
bjp victory - फोटो : G. pal
कांग्रेस की ओर से फैलाई नकारात्मकता के बावजूद जनता ने विकास के लिए जनमत दिया। इसके चलते प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और पार्टी अध्यक्ष अमित शाह का यह विजय रथ यहीं थमने वाला नहीं है। इस अखंड जीत का सिलसिला जारी रहेगा। उन्होंने भोजपुरी गीत गाकर लोगों को धन्यवाद दिया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें