केरल के थिरूवनंथपुरम से कांग्रेस के लोकसभा सांसद शशि थरूर का आज 62वां जन्मदिन है। शशि थरूर जितना अपने निजी जीवन को लेकर विवादों में रहे हैं उससे ज्यादा वो आजकल अपनी इंग्लिश को लेकर चर्चा में रहते हैं। थरूर अक्सर ही ऐसे अंग्रेजी शब्दों का चयन अपने ट्वीट्स में करते हैं कि बड़े-बड़े भी डिक्शनरी खंगालने को मजबूर हो जाते हैं। आइए जानते हैं कि ऐसे कौन से वो 5 अंग्रेजी के शब्द हैं जिन्होंने अमूल को भी थरूर का कार्टून बनाने पर मजबूर कर दिया।