सपना चौधरी बिग बॉस 11 के घर से बेघर हो चुकी हैं। इस घर में उन्होंने एक बेहतरीन सफर तय किया। हालांकि कई बार वो बिना सुने लड़ाई में कूदने और जल्दी गुस्सा आने के आरोपों से घिरीं। इस घर में उनके और अर्शी खान के बीच शुरू से ही तल्खी देखी गई। लेकिन बिग बॉस से बेघर हो सपना ने अर्शी के बारे में कुछ ऐसा बोला है जिसे सुनकर आपको यकीन नहीं होगा। वहीं सपना के बारे में एक और अच्छी खबर उनके फैंस को मिल सकती है।
विज्ञापन
2 of 5
sapna chaudhary
घर से बाहर आकर सपना ने एक वेबसाइट को दिए अपने इंटरव्यू में अर्शी को फनी बता दिया है। पहले ही हफ्ते में अर्शी से भिड़ जाने वाली सपना चौधरी ने बाहर आकर कहा कि अर्शी काफी मजाकिया है।
विज्ञापन
3 of 5
Sapna Chaudhary
वहीं घर से बेघर हुई सपना की वाइल्ड कार्ड एंट्री होने की संभावना भी जताई जा रही है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार सपना ने एक इंटरव्यू में कहा है कि अभी तक उनका मोबाइल वापस नहीं दिया है।
4 of 5
Sapna Chaudhary
इसके साथ ही सपना को अब भी खंडाला में ही रखा गया है और उनका सामान भी वापस नहीं किया गया है। इसे उनके घर में वापस जाने का बड़ा चांस माना जा रहा है। गौरतलब है कि सपना को बाकी कंटेस्टंट्स से ज्यादा वोट मिले थे।
वहीं सपना ने बाहर आने के बाद हिना को अपना सबसे अच्छा दोस्त बताया तो विकास को एक अच्छा इंसान बताया। सपना ने कहा कि उन्हें बस विकास के गेम खेलने का तरीका पसंद नहीं है वरना उनकी और विकास की बाहर खूब बनेगी। सपना ने हितेन को शांत खिलाड़ी बताया जो चाहे तो झगड़े सुलझा सकता है लेकिन कई बार वो बाहर बैठकर गेम देखते हैं। सपना ये भी बताती हैं कि हितेन ने उन्हें कभी नहीं समझाया।