फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तस्वीरें: जान बचाने को भागे लोग, 10 मिनट बाद पता चला एसयूवी ने रौंदा, लोगों ने बताया आंखों देखा हाल

Sun, 28 Jul 2019 02:17 PM IST
शाहरुख खान जेपी शर्मा, अमर उजाला, ग्रेटर नोएडा
विज्ञापन
1 of 5
ग्रेटर नोएडा में सड़क हादसा - फोटो : अमर उजाला
ग्रेटर नोएडा में एच्छर चौकी के पास बिल्डर साइट के किनारे बनी झुग्गियों को रौंदने के बाद मजदूर बेहद घबरा गए। वह यह भी नहीं समझ पाए कि आखिर हुआ क्या है। घबराहट में झुग्गिवासी अपनी जान बचाने के लिए इधर-उधर भागने लगे। इससे मौके पर कुछ देर के लिए भगदड़ की स्थिति बन गई थी। लगभग 15 मिनट बाद मौके पर गड्डे व रेत में फंसी एसयूवी को देखने के बाद मजदूरों को पूरे मामले की जानकारी हुई। इसके बाद वह घायल मजदूरों को बचाने व पुलिस को सूचना आदि देने में जुट गए। 
 
विज्ञापन

2 of 5
सड़क हादसे में घायल - फोटो : अमर उजाला
सियाराम और संजय दोनों सड़क के किनारे सबसे पहले बनी पहली झुग्गी में सो रहे थे। उनके बराबर दंपती उत्तम और कोनिका की झोपड़ी थी। वहीं, पास में ही रहने वाले खलील ने बताया कि जिस समय हादसा हुआ लोगों को कुछ भी नहीं पता चला कि आखिर हुआ क्या है। एसयूवी ने जब टीन की दीवार की टक्कर मारी तो तेज आवाज हुई। किसी को लगा कि आसमान फट गया है, किसी को लगा तूफान आ गया। किसी को लगा भूकंप आ गया है। सब हादसे का कारण जानने के बजाय जान बचाने के लिए दौड़ने लगे। लगभग 10 मिनट बाद जब उन्होंने कार को रेत व गड्डे में फंसे देखा तब जाकर लोगों को घटना की जानकारी हुई। 
विज्ञापन

हादसे से उजागर हो रही बड़ी लापरवाही 

3 of 5
हादसे में क्षतिग्रस्त टीन के बने घर - फोटो : अमर उजाला
जिस स्थान पर हादसा हुआ। वह साइट और सर्विस रोड के बीच है। बताया जा रहा है कि यह क्षेत्र ग्रीन बेल्ट है जहां लंबेेे समय से टीन की कई झुग्गियां बनाकर बड़ी संख्या में मजदूर रहते हैं। वहीं, दूसरी साइट से झुग्गियां रोड के बिल्कुल बराबर बनी हुई थी। दोनों ही ओर कोई बेरीकेड आदि नहीं थे। क्षेत्र में इस तरह कई जगह निर्माणाधीन साइट पर मजदूर झुग्गियां बनाकर काम करते हैं। इससे इसी तरह के हादसे के आशंका बनी रहती है। 

... तो हो सकता था और बड़ा हादसा

4 of 5
हादसे के बाद क्षतिग्रस्त टीन के बने घर - फोटो : अमर उजाला
जिस मार्ग से तेज रफ्तार स्कॉर्पियो झुग्गियों में जा घुसी। उस मार्ग का मामूली कोण बाईं ओर था। इसके चलते कार ने केवल पहली झुग्गी को अधिक चपेट में लिया। इसी झुग्गी में सियाराम और संजय सो रहे थे। इसके बाद कार बाईं ओर मुड़ती चली गई। अन्यथा एसयूवी कई अन्य झुग्गियों व उनमें सो रहे लोगों को रौंदती हुई निकल सकती थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

पत्नी अस्पताल में भर्ती और पति ने गवां दी जान 

5 of 5
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी चालक - फोटो : अमर उजाला
लोगों का कहना है कि हादसे में जान गंवाने वाले सियाराम की पत्नी और बच्चे गांव में ही रहते हैं। कुछ दिन पहले उसकी पत्नी बीमार हुई थी और वह उसको अस्पताल में भर्ती कराकर आया था। 
आरोपी चालक को गिरफ्तार कर लिया गया है। मौके से स्कॉर्पियो और उसमें रखी शराब की बोतल भी बरामद हुई है। मेडिकल रिपोर्ट में चालक के शराब पीने की पुष्टि हुई है। उसके खिलाफ एक्सीडेंट के बजाय गैर इरादतन हत्या का केस दर्ज किया गया है। - अजय कुमार, बीटा-2 थाना प्रभारी 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें