फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रद्युम्न हत्याकांडः स्कूल बस के ड्राइवर का ऑडियो टेप सामने आया

Tue, 12 Sep 2017 01:09 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, गुरुग्राम
विज्ञापन
1 of 7
ryan school - फोटो : अमर उजाला
गुरुग्राम के रायन इंटरनेशनल स्कूल में प्रद्युम्न की हत्या पर पुलिस की थ्योरी संदेह के घेरे में आ गई है। कक्षा दो में पढने वाले प्रद्युम्न के पिता वरूण ठाकुर को पुलिस की थ्योरी पर भी कई सवाल है। वहीं, आरोपी कंडक्टर अशोक का बस ड्राइवर सौरभ राघव ने भी पुलिस की थ्योरी पर सवाल खड़े करते हुए बड़ा खुलासा क‌िया है। दरअसल, इस मामले में अभी तक इस ओर क‌िसी का ध्यान ही नहीं गया था। ड्राइवर का एक ऑड‌ियो टेप सामने आया है। 



   
विज्ञापन

2 of 7
ryan school
ड्राइवर बोला 'टूल किट में नहीं था चाकू' 
पुलिस का कहना है कि आरोपी घटना को अंजाम देने के बाद चाकू को धोने के लिए बस से ले गया था। ड्राइवर सौरभ का कहना है कि बृहस्पतिवार को ही उसने टूल किट साफ किया था। जब‌क‌ि बस के ड्राइवर के ऑड‌ियो टेप से साफ होता है क‌ि उसमें कोई चाकू मौजूद नहीं था। ड्राइवर ने ये भी कहा ‌क‌ि गाड़ी में चाकू का क्या काम है। ड्राइवर ने पुल‌िस‌िया कार्रवाई पर सवाल खड़ा करते हुए ध्यान द‌िलाने की कोश‌िश की है क‌ि 'टूल क‌िट में प्लास और कटर होते हैं तो चाकू का क्या काम..?' 

 
विज्ञापन

3 of 7
ryan school
ड्राइवर बोला 'अशोक नहीं हो सकता हत्यारा' 
शुक्रवार सुबह 07.50 में स्कूल पहुंचा था। इसके बाद वह गाड़ी लगाकर किनारे चला गया था, तभी अचानक स्कूल में चीख पुकार के साथ गाड़ी लगाने को कहा गया। ड्राइवर का कहना है कि अशोक का व्यवहार से कभी नहीं लगा कि इस तरह की घटना को अंजाम दे सकता है। ड्राइवर का कहना है कि शुक्रवार को वारदात के दिन पुलिस ने उससे कई बार पूछताछ की, लेकिन उसने हर बार मना किया। अशोक के गांव घामड़ौज के पूर्व सरपंच सतपाल राघव का कहना है कि अशोक को लेकर वह खुद भी तफ्तीश कर रहे हैं।

4 of 7
ryan school - फोटो : अमर उजाला
पुलिस कह रही चाकू अशोक के पास म‌िला
पुलिस कह रही है चाकू अशोक के पास से मिले है, जबकि ड्राइवर का कहना है कि चाकू टूल किट में था ही नहीं। स्कूल में चाकू आया कहां से? पुलिस द्वारा दिखाए जा रहा चाकू बिल्कुल नया है। ऐसे में नया चाकू को धोने की क्या जरूरत पड़ी। इसके बारे में भी कोई जवाब नहीं है। रविवार को प्रद्युमन के पिता वरुण ठाकुर ने कहा कि आखिर मेरे बेटे की 15 मिनट में हत्या कैसे हो सकती है? उसका बस कंडक्टर से कोई वास्ता ही नहीं था। इसके पीछे जरूर कोई और मंशा है। वरुण का कहना है कि इसके लिए सीबीआई जांच हो।

 
विज्ञापन

5 of 7
ryan school
अशोक के ‌प‌िता का कहना मेरे बेटे को फंसाया गया
आरोपी अशोक के प‌िता का कहना है 'मेरे बेटे को फंसाया गया है। मेरे बेटे ने दबाव में गुनाह कबूल क‌िया।' 'उसका स्वभाव एकदम शांत था। वह ऐसा कर ही नहीं सकता।'
विज्ञापन

6 of 7
ryan school - फोटो : अमर उजाला
अशोक कर चुका गुनाह कबूल गौरतलब है क‌ि आरोपी अशोक ने पुल‌िस के सामने आपना जुर्म कबूल कर चुका है। अशोक ने अपने इकबाल‌िया बयान में कहा था 'मेरी बुद्ध‌ि खराब हो गई थी जो मैंने ये काम क‌िया। मैं अपने क‌िए पर शर्म‌िंदा हूं और हर सजा भुगतने को तैयार हूं।'      
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
ryan school - फोटो : अमर उजाला
-प्रद्युम्न हत्याकांड मामले में नया मोड़ आ गया है 
-चाकू के पुलिसिया थ्योरी पर ड्राइवर ने उठाए सवाल
-पुलिस की थ्योरी लगातार खड़े हो रहे हैं सवाल
-ड्राइवर ने कहा, टूल किट में नहीं था चाकू
-ड्राइवर बोला कंडक्टर पर दबाव डाला जा रहा है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें