फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किराड़ी अग्निकांड में सबसे बड़ा खुलासा, इस महिला ने लगाई थी आग!, पुलिस हैरान

Wed, 25 Dec 2019 08:20 AM IST
शाहरुख खान ब्यूरो, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 7
kirari fire incident - फोटो : अमर उजाला
किराड़ी के इंदिरा एंक्लेव स्थित इमारत में लगी आग में मृत किरायेदार उदयकांत चौधरी के परिवार ने साजिश का आरोप लगाया है। उदयकांत के भाई ने मंगलवार को प्रेम नगर थाने में शिकायत देकर मकान मालिक की पत्नी पर आग लगाने का आरोप लगाया। पुलिस ने शिकायत मिलने की पुष्टि करते हुए जांच की बात कही है। 
विज्ञापन

2 of 7
मृतकों के परिजन - फोटो : अमर उजाला
उधर पुलिस ने मंगलवार को एक बार फिर इमारत में जांच पड़ताल की और वहां से कई मोबाइल फोन बरामद किए। इसमें एक फोन किरायेदार उदयकांत का है। पुलिस ने फोन जांच के लिए भेज दिया है। पुलिस ने मकान मालिक के माता-पिता के शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया।
विज्ञापन

3 of 7
मौके पर जांच करती टीम - फोटो : अमर उजाला
पुलिस के मुताबिक, उदयकांत चौधरी के भाई इंद्रा एंक्लेव निवासी विजय चौधरी ने थाने में शिकायत दी है। शिकायत में कहा है कि उनके भाई का मकान मालिक अमरनाथ झा से ढाई लाख रुपये के लेन-देन को लेकर विवाद चल रहा था। यह रकम अमरनाथ के भाई बैजनाथ झा ने ली थी। विजय के मुताबिक, रुपये वापस करने के लिए 1 जनवरी, 2020 का दिन तय हुआ था, लेकिन अमरनाथ की पत्नी पूजा ने धमकी दी थी कि वह पूरी रकम वापस नहीं करेंगी। 

4 of 7
मौके पर भीड़ - फोटो : अमर उजाला
अगर अमरनाथ पूरी रकम वापस करता है तो वह इमारत में रहने वाले सभी को जलाकर मार डालेगी। शिकायत में विजय ने बताया कि उदयकांत ने आग लगने के बाद उससे फोन कर मदद मांगी थी। उसने कहा था कि उसकी इमारत में आग लग गई है और किसी ने उसके दरवाजे को बाहर से बंद कर दिया है, जिसकी वजह से वह बाहर नहीं निकल पा रहा है। 
विज्ञापन

5 of 7
मौके पर जांच करती टीम - फोटो : अमर उजाला
यह सुनने के बाद विजय मौके पर आया, लेकिन तब तक आग भयावह रूप ले चुकी थी। ऐसी स्थिति में वह अपने भाई को नहीं बचा पाया। आग लगने के बावजूद पूजा अपनी बेटी और भतीजी के साथ सकुशल बाहर आ गई, जिससे उसे पूजा पर आग लगाने का शक है। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि शिकायत में लगाए गए आरोपों की जांच की जा रही है। 
विज्ञापन

6 of 7
सिलेंडर ब्लास्ट होकर इमारत की दीवार तोड़कर दूसरी बिल्डिंग से टकराया - फोटो : अमर उजाला
‘अग्निकांड में बची सौम्या कर सकती है साजिश का खुलासा’
किराड़ी के इंदिरा एंक्लेव स्थित इमारत में लगी आग में मृत किरायेदार उदयकांत के परिवार वालों ने कहा है कि अग्निकांड में बची दस वर्षीय सौम्या साजिश का खुलासा कर सकती है। वह अपनी चाची के साथ इस घटना में बाल-बाल बची है। आग से बचाने के बाद वह बेहोश हो गई थी और उसका अस्पताल में इलाज चल रहा है। मृतक उदयकांत के साले कृष्णा ने आरोप लगाया कि मकान मालिक की पत्नी पूजा ने घर में आग लगाकर सभी की हत्या की है। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
रामचंद्र झा व उनकी पत्नी का फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
इस घटना में मृत संजू झा की दस वर्षीय बेटी सौम्या अपनी चाची के साथ सुरक्षित बाहर निकली थी। वह घटना के समय चाची के साथ थी, इसलिए वह साजिश से पर्दा उठा सकती है। कृष्णा ने कहा कि पुलिस को जांच के दौरान सौम्या से पूछताछ करनी चाहिए। सौम्या ने पूरी घटना अपनी आंखों से देखी है। पैसों के विवाद को लेकर पूजा अक्सर झगड़ा करती रहती थी और धमकी भी देती थी, लेकिन लोग उसकी बातों को गंभीरता से नहीं लेते थे। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें