फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चिन्मयानंद केसः छात्रा ने पहली बार बताया क्यों लंबे समय तक रही चुप, होती रही शोषण का शिकार

Mon, 16 Sep 2019 09:30 AM IST
शाहरुख खान न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शाहजहांपुर
विज्ञापन
1 of 5
फाइल फोटो - फोटो : सोशल मीडिया
स्वामी चिन्मयानंद पर दुष्कर्म का आरोप लगाने वाली छात्रा के दावों पर भी शुरू से ही सवाल उठते रहे हैं। लोगों का यह कहना है कि आखिर अगर छात्रा के साथ लंबे समय से यौन शोषण हो रहा था, उससे उसकी इच्छा के विरुद्ध काम कराया जा रहा था तो उसने ये बातें पहले क्यों नहीं बताई। आखिर क्यों वह पहले सामने नहीं आई। इन सभी सवालों का जवाब छात्रा ने अब सामने आकर दिया है। उसने बताया है कि किस ब्लैकमेल की वजह से वह इतने दिनों तक चुप रही और अब उसने ये सच सामने लाने के लिए कैसे हिम्मत जुटाई...
विज्ञापन

2 of 5
फाइल फोटो - फोटो : सोशल मीडिया
स्वामी चिन्मयानंद पर दुष्कर्म का आरोप लगाने वाली छात्रा ने कहा कि चिन्मयानंद ने नहाते समय उसका वीडियो बना लिया था। उसे वायरल करने की धमकी देकर उसे धमकाते थे और उसी की आड़ में उसका शारीरिक शोषण करते थे। कहा कि स्वामी की पोल खोलने वाले 43 वीडियो उसके पास हैं। इनसे स्वामी का असली चेहरा सामने आ जाएगा। उसने यह सभी वीडियो एसआईटी को सौपे हैं। अमर उजाला से छात्रा ने कहा कि स्वामी ने उसके साथ जो कुछ किया वह माफी के योग्य नहीं है। उसे उसके किए की सजा जरूर मिलेगी। उसने हॉस्टल कमरे से साक्ष्यों को गायब करने का आरोप भी दोहराया।
विज्ञापन

3 of 5
फाइल फोटो
छात्रा ने कहा कि स्वामी चिन्मयानंद जिले के जिम्मेदार अफसरों को अपनी जेब में रखने की बात कहते हैं। यही कारण रहा कि वह और अन्य लड़कियां शोषण सहती रहीं, लेकिन अंतत: उसने हिम्मत दिखाई और स्वामी के असली चेहरे को सामने लाने का काम किया। अन्य लड़कियों में स्वामी के खिलाफ बोलने की हिम्मत इसलिए नहीं क्योंकि स्वामी पावरफुल हैं। वह भी यह कहने का साहस इसलिए जुटा सकी क्योंकि उसके पास स्वामी की करतूत को उजागर करने के लिए 43 अश्लील वीडियो हैं। जिन्हें उसने एसआईटी को सौंप दिए हैं।

4 of 5
फाइल फोटो
छात्रा ने बताया कि चिन्मयानंद ने उसकी नहाते समय की वीडियो बनाकर उसे इस धमकी के साथ आश्रम में जब-तब बुलाना शुरू कर दिया, कि यदि आश्रम में स्वामी के पास नहीं पहुंची तो यह वीडियो वायरल कर दिया जाएगा। छात्रा का आरोप है कि स्वामी ने उसके साथ दुष्कर्म करते हुए भी वीडियो बनाए हैं, उसके हॉस्टल के कमरे में रखे साक्ष्यों को स्वामी ने गायब करा दिया। छात्रा ने कहा कि स्वामी की इसी गलती की वजह से कुछ लोगों ने रंगदारी मांगी। वहीं, पीड़ित छात्रा के पिता ने आपत्तिजनक वीडियो गायब करने का आरोप लगाया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
फाइल फोटो
पिता ने दर्ज रिपोर्ट में साक्ष्यों को गायब करने की धारा बढ़ाए जाने की भी मांग की है। छात्रा के पिता ने बताया कि एसआईटी सही दिशा में आगे बढ़ रही है। छात्रा के पिता का कहना है कि ऐसे शख्स को कोई माफ नहीं कर सकता जो संत के चोले में इतने घिनौने काम करता है। उन्होंने कहा कि उन्हें एसआईटी पर पूरा भरोसा है कि उसकी बेटी के साथ न्याय होगा, अन्याय नहीं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें