फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मां की हत्या कर खुदकुशी करने वाले प्रोफेसर को लेकर सामने आया खौफनाक सच, पढ़ें क्या सोचता था एलन

Mon, 21 Oct 2019 09:36 AM IST
शाहरुख खान न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
प्रोफेसर एलन स्टेनल - फोटो : अमर उजाला
मां की हत्या कर खुदकुशी करने वाले सेंट स्टीफंस कॉलेज में प्रोफेसर एलन स्टेनल को लेकर सामने आया खौफनाक सच सामने आया है। इस सच को जानकर पुलिस भी हैरान है। हालांकि मौके से कोई सुसाइट नोट नहीं मिला है लेकिन मलयालम भाषा में लिखा एक पत्र जरुर बरामद हुआ है, उसमें क्या लिखा है, इसका अभी तक कोई खुलासा नहीं हुआ है। 
विज्ञापन

2 of 5
प्रोफेसर एलन स्टेनल - फोटो : अमर उजाला
दरअसल, सेंट स्टीफंस कॉलेज में प्रोफेसर एलन स्टेनल और उसकी मां केरल में संपत्ति विवाद और खुदकुशी के लिए उकसाने के मामलों में कानूनी लड़ाई से जूझ रहे थे। इसे लेकर दोनों मानसिक तौर पर बुरी तरह परेशान थे। परिचितों, दोस्तों और मौके से मिले साक्ष्यों के आधार पर पुलिस ने आशंका जताई है कि एलन ने मां की हत्या करने के बाद खुदकुशी की है। 
विज्ञापन

3 of 5
प्रोफेसर एलन स्टेनल। - फोटो : अमर उजाला
पुलिस का कहना है कि वह हर पहलू से मामले की जांच कर रही हैं। फिलहाल लेसी की हत्या का मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस के अनुसार जांच के लिए जब कोट्टायम में संपर्क किया, तो चौंकाने वाले खुलासे हुए। पता चला कि 2017 में एलन के पिता स्टेनली की मौत हो गई थी। उसके बाद लेसी ने दूसरी शादी कर ली। करीब सात माह पहले एलन के सौतेले पिता ने कोट्टायम स्थित अपने घर में खुदकुशी कर ली थी। 

4 of 5
प्रोफेसर ने की मां की हत्या - फोटो : Social Media
शुरुआत में सौतले पिता के बेटे व अन्य इस मामले को ढकना चाहते थे, लेकिन एलन की मां को पता चला कि यह खुदकुशी का मामला है और उसके पति अपनी संपत्ति उसके नाम कर गए हैं। इसका पता उसके दूसरे पति के बेटे व अन्य रिश्तेदारों को चला तो उन्होंने मां-बेटे पर आत्महत्या के लिए उकसाने का केस दर्ज करा दिया। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
दिल्ली पुलिस (फाइल फोटो) - फोटो : PTI
आपको बता दें कि दिल्ली विश्वविद्यालय के सेंट स्टीफंस कॉलेज के एक प्रोफेसर ने मां की हत्या करने के बाद शनिवार दोपहर खुदकुशी कर ली। प्रोफेसर का शव सराय रोहिल्ला रेलवे स्टेशन पर ट्रैक पर मिला, जबकि मां का शव रानी बाग के आशियाना अपार्टमेंट स्थित अपने घर के कमरे में फंदे से लटका था। प्रारंभिक जांच में पुलिस का मानना है कि यह हत्या के बाद आत्महत्या का मामला है, हालांकि पोस्टमार्टम के बाद ही वास्तविक कारणों का खुलासा हो पाएगा। मां-बेटे पर केरल में खुदकुशी के लिए उकसाने का मामला दर्ज है और फिलहाल दोनों अंतरिम जमानत पर थे। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें