Zakir Naik
- फोटो : ANI
दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने मास्टरमाइंट यूनाइटेड अगेंस्ट हेट संस्था के खालिद सैफी को चांद बाग इलाके में हुई हिंसा मामले में पिछले महीने गिरफ्तार किया था। स्पेशल सेल ने कोर्ट में स्टेट्स रिपोर्ट दाखिल की है। इसमें खुलासा हुआ है कि खालिद सैफी के बैंक खाते में सिंगापुर से पैसे आते थे। ये पैसे करीब डेढ़ वर्ष से आ रहे थे और दंगों के समय पैसे आने की रफ्तार बढ़ गई थी। सिंगापुर से खालिद के बैंक खाते में हर महीने 30 हजार रुपये आते थे। काफी पैसे खालिद के खुद के बैंक खाते में और कभी उसने शिक्षा को बढ़ावा देने के लिए बना रखे एनजीओ के खाते में आते थे। पुलिस इस मामले में खालिद के एक सहयोगी से पूछताछ करेगी। ये बात पहले ही साफ हो चुकी है कि मलयेशिया से भी खालिद सैफी के बैंक खातों में पैसा आया था और वह इस्लामिक उपदेशक जाकिर नाईक से मिला था।