एससी एसटी एक्ट में हुए दो बड़े बदलावों के बाद आज दलित समाज द्वारा बुलाया गया भारत बंद कई जगह हिंसक रूप ले चुका है। वहीं दिल्ली-एनसीआर में भी इसका व्यापक असर देखा जा रहा है। प्रदर्शनकारियों ने डॉक्टरों से भरी बस को भी नहीं बख्शा, उस पर भी पथराव कर दिया। (सभी फोटोः फरीदाबाद/गाजियाबाद/ग्रेटर नोएडा/हापुड़ ब्यूरो)
विज्ञापन
2 of 16
bharat bandh
- फोटो : pti
एससी एसटी एक्ट के विरोध में प्रदर्शन कर रहे लोगों ने डॉक्टरों को भी नहीं बख्शा। उन्होंने गाजियाबाद से गुजर रही एम्स के डॉक्टरों व नर्सों से भरी एक बस पर पथराव कर दिया। हालांकि इस घटना में कितने लोग घायल हैं इसका पता अभी नहीं चल सका है।
विज्ञापन
3 of 16
bharat bandh
- फोटो : अमर उजाला
भारत बंद का सबसे बुरा असर दिल्ली-एनसीआर के जिस क्षेत्र में पड़ा है वह हापुड़ है। हापुड़ में प्रदर्शनकारियों ने कई गाड़ियों में आग लगा दी है। वहीं कई बसों में तोड़फोड़ भी की गई है।
4 of 16
bharat bandh
- फोटो : ani
हापुड़ में आंदोलन हुआ हिंसक। आग के हवाले की गाड़ियां।
विज्ञापन
5 of 16
bharat bandh
- फोटो : अमर उजाला
मामले में हापुड़ के रेलवे रोड और बख्तावर मंदिर पर प्रदर्शनकारियों ने भारी पथराव किया। यही नहीं पक्का बाग, गढ़ रोड, दिल्ली रोड और मेरठ रोड हर जगह हिंसक प्रदर्शन जारी है।
विज्ञापन
6 of 16
bharat bandh
- फोटो : अमर उजाला
हापुड़ में प्रदर्शनकारियों ने तोड़ी दुकानें।
विज्ञापन
7 of 16
bharat bandh
- फोटो : अमर उजाला
भारत बंद को लेकर हापुड़ में उपद्रवियों ने की बसों में तोड़फोड़। यात्रियों ने भागकर बचाई जान। गौशाला फाटक पर ट्रेन रोकी। उग्र भीड़ ने पेट्रोल पंप पर भी की तोड़ फोड़। हापुड़ स्टेशन पर भी तोड़फोड़। गौशाला फाटक पर ट्रेन रोकी। उग्र भीड़ ने पेट्रोल पंप पर भी की तोड़ फोड़। बसों के शीशे भी फोड़े। आवास-विकास मेरठ रोड, अतरपुरा चौपला में वाहनों में तोड़फोड़। शहरभर में आतंक।
8 of 16
bharat bandh
इसका बड़ा असर फरीदाबाद में भी देखा गया। जहां प्रदर्शनकारियों ने एससी एसटी एक्ट में संशोधन के विरोध में एनआईटी गोल चक्कर पर विरोध प्रदर्शन किया।
9 of 16
bharat bandh
- फोटो : अमर उजाला
सिर्फ यही नहीं प्रदर्शनकारियों ने ओल्ड रेलवे स्टेशन पर कब्जा जमा लिया और ट्रेन रोकने को बड़ी संख्या में लोग जमा हुए।
10 of 16
bharat bandh
- फोटो : अमर उजाला
एनआईटी 3 मस्जिद चौक पर जाम लगा रहे प्रदर्शनकारियों ने किया पथराव। पथराव के दौरान तीन नंबर चौकी इंचार्ज जाकिर हुसैन के घायल होने की सूचना है।
11 of 16
bharat bandh
- फोटो : अमर उजाला
प्रदर्शनकारियों की वजह से लगभग आधे घंटे रेलवे ट्रैक बाधित रहा।
12 of 16
bharat bandh
- फोटो : अमर उजाला
वहीं ग्रेटर नोएडा के जेवर में भारत बंद का असर नहीं दिख रहा है।
13 of 16
bharat bandh
- फोटो : अमर उजाला
दलितों का अम्बेडकर पार्क में जमावड़ा, व्यापारियों को दी बाजार बंद रखने की चेतावनी।
14 of 16
bharat bandh
- फोटो : अमर उजाला
दुकानदारों ने मांगी पुलिस से सुरक्षा। लेकिन कहीं एक्टिव नहीं दिख रही पुलिस।
15 of 16
bharat bandh
- फोटो : अमर उजाला
वहीं गाजियाबाद के हाईवे पर दलित समाज के लोगों ने हुड़दंग मचाया।