बेनिटो जुआरेज अंडरपास
- फोटो : अमर उजाला
इस अंडरपास से दक्षिणी दिल्ली में रहने वालों को ट्रैफिक से होने वाली परेशानी का सामना नहीं करना पड़ेगा। राव तुला राम (आरटीआर) मार्ग, रिंग रोड और धौला कुआं पर ट्रैफिक का भार कम होगा। अभी गुरुग्राम व एयरपोर्ट की ओर से एम्स, मोतीबाग व मध्य दिल्ली जाने के लिए धौलाकुआं से होकर आना-जाना पड़ता है। अंडरपास शुरू होने के बाद ये लोग सीधे आउटर रिंग रोड होते हुए बीजे मार्ग और वहां से अंडरपास होते हुए एम्स या मोती बाग की तरफ जा सकेंगे। सिसोदिया ने कहा कि दिल्ली की जनता ने एमसीडी में मौका दिया तो उसके अधिन आने वाली सड़कों को भी बेहतर करेंगे।