करवाचौथ, दिवाली, गोवर्धन और भैयादूज पर यदि मिठाई खरीदना चाहते हैं तो सावधान हो जाएं, क्योंकि त्योहारी सीजन आते ही बाजार में मिलावटी खोवे से तैयार मिठाइयां बेचने वाले सक्रिय हो जाते हैं। इनके द्वारा केमिकल से दूध बनाकर और उससे खोवा बनाकर मिठाइयां तैयार की जाती हैं। उधर, त्योहारों को देखते हुए जिलाधिकारी ने तीनों तहसील के उपजिलाधिकारियों और खाद्य विभाग के अधिकारियों को निर्देशित किया है वह स्वयं निरीक्षण करें, ताकि कोई व्यक्ति मिलावटी मिठाई न बना पाए।