फरीदाबाद में व्हॉट्स एप पर एक वीडियो शेयर करने के विवाद ने एक युवक की जान ले ली। (सभी फोटोः गौरव चौधरी/अमर उजाला) वीडियो में एक जाति विशेष पर की गई टिप्पणी से गुस्साए कुछ युवकों ने खेड़ी गांव निवासी एक युवक रोहित को पीट-पीटकर अधमरा कर दिया था। बृहस्पतिवार सुबह रोहित ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। रोहित के स्कूल के छात्रों ने व्हॉट्स एप पर ग्रुप बनाया हुए था। आरोप है कि रोहित ने इस ग्रुप पर कुछ दिन पहले एक वीडियो शेयर की थी, जिसमें एक जाति विशेष के संबंध में कुछ टिप्पणी थी। इस पर नचौली गांव के कुछ युवक रोहित से नाराज हो गए।