फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पटाखों पर बैन : तो अब इस तरह करेंगे पटाखों का इंतजाम एनसीआर वाले...

Mon, 16 Oct 2017 10:04 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
डेमो - फोटो : डेमो
दिल्ली और एनसीआर में आने वाले जिलों में पटाखों की बिक्री पर प्रतिबंध के बाद यहां के लोगों ने पश्चिमी यूपी के जिलों से पटाखों की खरीद शुरू कर दी है। एनसीआर से बाहर रहने वाले रिश्तेदारों से आतिशबाजी मंगवा रहे हैं। ब्रज के सैकड़ों परिवार एनसीआर में रह रहे हैं, जो मथुरा से आतिशबाजी खरीदकर ले जा रहे हैं।
विज्ञापन

2 of 5
crackers
एनसीआर में 31 अक्तूबर तक पटाखे की बिक्री पर सुप्रीम कोर्ट ने रोक लगा दी है।
विज्ञापन

3 of 5
पटाखे - फोटो : self
दिल्ली, गाजियाबाद, नोएडा, गुरुग्राम, पलवल, फरीदाबाद, भरतपुर और अलवर में आतिशबाजी की बिक्री नहीं हो सकेगी। लिहाजा इन शहरों में रहने वाले लोगों ने अभी से आतिशबाजी की व्यवस्था करनी शुरू कर दी है। मथुरा, आगरा और अलीगढ़ जिलों के तमाम लोग एनसीआर में रह रहे हैं जिन्होंने पटाखों के लिए आर्डर दे दिए हैं।

4 of 5
crackers
मथुरा निवासी रोहित गुप्ता नोएडा में रह रहे हैं। उनका कहना है कि छोटे भाई से कह दिया है कि वह बच्चों के लिए आतिशबाजी भिजवा देगा। देशराज शर्मा ने बताया कि उनके भाई का परिवार दिल्ली में रहता है। बच्चे जो आतिशबाजी छोड़ेंगे उसे मथुरा से खरीदकर पहुंचा देंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

बसों में चेकिंग के आदेश जारी किए

5 of 5
firecracker - फोटो : FILE PHOTO
पुलिस को सूचना मिल रही है कि बसों से आतिशबाजी एनसीआर के शहरों को सप्लाई की जा रही है। लिहाजा पुलिस ने चेकिंग शुरू करा दी है। जगह-जगह बसों को रोककर चेक किया जा रहा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें