इनसे निपटने के लिए एसएसपी ने सभी थाना प्रभारियों को जरूरी दिशा-निर्देश दिए हैं। वहीं लोगों को भी त्योहार पर सावधानी बरतने की सलाह दी गई है। कोई भी संदिग्ध व्यक्ति नजर आने पर तुरंत इसकी सूचना पुलिस को दें। दिवाली पर ज्यादातर लोग घर पर नकदी और जेवर रखकर पूजन करते हैं। रात में लक्ष्मी घर में आएगी, इस विश्वास के साथ कई लोग अपने घरों के दरवाजे भी रात में खुले रखते हैं। इसी का लाभ उठाकर अहेडिया, बावरिया और छैमार आदि गिरोह के बदमाश आसानी से लूट और डकैती जैसी वारदात को अंजाम दे देते हैं।