फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी के छोटे से गांव से निकल इस युवा ने रचा इतिहास, जीता कांस्य

Sun, 11 Sep 2016 09:31 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, ग्रेटर नोएडा
विज्ञापन
1 of 7
varun bhati
रियो ओलंपिक 2016 में हमारे एथलीटों के हाथ भले ही सिर्फ एक रजत और कांस्य पदक आया हो लेकिन ‌उसके बाद शुरु हुए रियो पैरालंपिक में एथलीटों ने अभियान की शुरुआत स्वर्ण और कांस्य पदक से की है। (सभी फोटो- ह‌िमांशू सोनी, अमर उजाला)
विज्ञापन

2 of 7
varun bhati
पैरालंपिक एथलीटों की इस जबरदस्त शुरुआत से देश के साथ-साथ ही उत्तर प्रदेश के ग्रेटर नोएडा शहर का नाम भी रोशन हुआ है। इसका कारण है कि रियो पैरालंपिक में कांस्य पदक जीतने वाले वरुण भाटी ग्रेटर नोएडा के ही हैं।
विज्ञापन

3 of 7
varun bhati - फोटो : हिमांशु सोनी
वरुण भाटी ने टी42 मेन्स हाई जंप में कांस्य पदक जीतकर शहर और देश को गर्व के क्षण दिए हैं। उनकी इस उपलब्धि से उनके परिवार में खुशी का माहौल है और उनकी मां ने वरुण की कामयाबी को उनकी मेहनत और लगन का ‌परिणाम बताया है।

4 of 7
varun bhati - फोटो : ANI
वरुण के परिवार ने कहा कि हम लोग बहुत खुश हैं और उसके देश को गौरवांवित किया है।
विज्ञापन

5 of 7
varun bhati
वरुण के पिता का कहना है कि वह खेल के प्रति बहुत समर्पित है। वह खेलों के साथ ही पढ़ाई भी करता है और यही उसकी सफलता का भी राज है। 
विज्ञापन

6 of 7
varun bhati
अपने बेटे की सफलता से उत्साह‌ित वरुण के प‌िता ने कहा क‌ि इस वक्त पूरे इलाके में जश्न का माहौल है।
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
varun bhati - फोटो : हिमांशु सोनी
जबसे वरुण के मेडल जीतने की खबर म‌िली है उनके प‌िता फोन पर ही ब‌िजी हैं। उन्हें लगातार बधाई संदेश आ रहे हैं। घर भी बधाई देने वालों का तांता लगा हुआ है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें