फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नोएडा का यह क्रिकेटर लगातार हो रहा ट्रेंड, अनिल कपूर से लेकर मोहम्मद कैफ तक ने की तारीफ

Wed, 17 Jan 2018 12:15 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नोएडा
विज्ञापन
1 of 8
shivam mavi
अंडर-19 के खिलाड़ी शिवम मावी अपनी तेज रफ्तार गेंदबाजी की बदौलत क्रिकेट से लेकर फिल्मी दुनिया तक में चर्चा का विषय बन गए हैं। हैजटैग मावी ट्विटर पर लगातार ट्रेंड कर रहा है और उनकी तारीफ में अनिल कपूर से लेकर मोहम्मद कैफ तक ने ट्वीट किए हैं। अंडर-19 विश्व कप में न्यूजीलैंड के मैदान पर ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेट टीम के छक्के छुड़ाने वाले नोएडा के शिवम मावी की फैन फॉलोइंग लगातार बढ़ रही है।
विज्ञापन

2 of 8
shivam mavi - फोटो : rajan rai
146 की रफ्तार से गेंद फेंकने वाले मावी के लिए किए ट्वीट में क्रिकेटर मोहम्मद कैफ ने कहा है कि उनकी गेंदबाजी जबरदस्त है। वहीं भारतीय टीम के पूर्व कप्तान सौरव गांगुली ने भी मावी की तारीफ में ट्वीट किया है। उन्होंने बीसीसीआई और विराट कोहली को टैग करते हुए मावी और नगरकोटी पर खास नजर रखने की बात कही है। यही नहीं, आईसीसी के ट्विटर अकाउंट से भी मावी की गेंदबाजी की तारीफ में उनकी तस्वीर के साथ ट्वीट किया गया है।
विज्ञापन

3 of 8
shivam mavi - फोटो : राजन राय
अभिनेता अनिल कपूर ने अपने ट्वीट में लिखा है कि यह एक यादगार मैच था। जहां नौजवान लड़कों ने भारत को गौरवान्वित किया है। शिवम मावी और कमलेश नगरकोटी की गेंदबाजी अविश्वसनीय रही। स्टोरी टेलर निखिल नाज ने मावी और नगरकोटी की तुलना बुमराह और शमी से की है। इसके साथ ही कई अन्य वेरिफाइड अकाउंट से मावी की तारीफ में ट्वीट किए गए हैं।

4 of 8
shivam mavi - फोटो : राजन राय
ऑलराउंडर हैं मावी : कोच फूलचंद्र
शिवम के कोच फूलचंद्र के अनुसार उनकी गेंदबाजी की रफ्तार पर इस समय अधिक चर्चा हो रही है लेकिन वह न सिर्फ बेहतर गेंदबाज हैं बल्कि उम्दा फील्डर और अच्छे बैट्समैन भी हैं। कोच फूलचंद्र के अनुसार उन्हें भरोसा है कि एक दिन शिवम की पहचान बेहतरीन ऑलराउंडर क्रिकेटर के रूप में होगी।
विज्ञापन

5 of 8
shivam mavi - फोटो : राजन राय
इंजरी में भी जाते थे मैदान 
शिवम ने 8 साल की उम्र से कोच फूलचंद्र से क्रिकेट ट्रेनिंग लेनी शुरू कर दी थी। 2 साल पहले एक ग्राउंड पर हुए हादसे में शिवम को काफी चोट आई। इस वजह से वह एक साल तक क्रिकेट नहीं खेल पाए। कोच फूलचंद्र के अनुसार, चोट के बाद भी शिव रोज नियत समय पर प्रैक्टिस मैदान पर पहुंच जाते थे। वह एक जगह बैठकर अन्य खिलाड़ियों का प्रदर्शन देखते रहते थे और प्रैक्टिस सेशन खत्म होने पर ही घर जाते थे।
विज्ञापन

6 of 8
shivam mavi - फोटो : राजन राय
खुशियों का तोहफा लेकर आया यह पल : पंकज मावी
शिवम के पिता पंकज मावी के अनुसार, अंडर-19 विश्वकप में शिवम का प्रदर्शन पूरे परिवार के लिए खुशियों का तोहफा लेकर आया है। शांत और शर्मीले स्वभाव के इस लड़के की दुनिया ही क्रिकेट है। परिवार के सभी सदस्यों को उस पर गर्व है।
विज्ञापन

7 of 8
shivam mavi - फोटो : twitter
कई खिलाड़ी दिला रहे क्रिकेट में नोएडा को शोहरत 
शिवम मावी ही नहीं, यहां के कई अन्य खिलाड़ी भी क्रिकेट की दुनिया में नोएडा को शोहरत दिला रहे हैं। इससे पहले परविंदर अवाना और अन्य खिलाड़ी क्रिकेट जगत में नोएडा को पहचान दिला चुके हैं। हाल ही में तेलंगाना में शुरू हुए 63वें एसजीएफआई नेशनल सूपर सेवन क्रिकेट चैंपियनशिप में नोएडा के तीन खिलाड़ियों का चयन हुआ है। अशविंत सिंह, अमोघ अरविंद और तलिन शर्मा का चयन एसजीएफआई यूपी अंडर-19 टीम में हुआ है।
विज्ञापन

8 of 8
shivam mavi - फोटो : social media
अंडर-12 और 14 के ट्रायल बढ़ाने की मांग 
आईसीसी से लेवल-1 क्वालिफाइड कोच राहुल शर्मा के अनुसार, नोएडा में टैलेंट की कोई कमी नहीं है। खासकर कम आयु वर्ग के खिलाड़ियों में भरपूर संभावनाएं हैं। यदि इन्हें अधिक मौके मिले और अंडर-12, अंडर-14 खिलाड़ियों के लिए ज्यादा कैंप आयोजित किए जाएं तो नोएडा में शिवम जैसी और प्रतिभाएं उभर सकेंगी। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें