नवदीप सैनी
इस दौरान जाफर ने दिल्ली के तेज गेंदबाज नवदीप सैनी सराहना करते हुए कहा कि वह टीम के लिए एक संभावना बन सकता है। उन्होंने कहा, 'भारत में, क्रिकेट एक धर्म है, लेकिन दिल्ली तेज गेंदबाज नवदीप सैनी के बारे में किसी को बहुत कुछ पता नहीं है, जो मेरे मुताबिक इंटरनेशल क्रिकेट के लिए तैयार हैं।' आगे उन्होंने कहा, 'उन्हें उच्च गुणवत्ता वाले बल्लेबाजों को परेशान करने की गति और सटीकता उनमें है, लेकिन इसके बावजूद कोई भी उसके बारे में नहीं जानता।'