फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फिल्मी है कहानी: सोनू को परिवार से मिलवाने के लिए जेल भी गया 'बांग्लादेशी बजरंगी भाईजान'

Thu, 30 Jun 2016 10:05 AM IST
शुजात आलम/अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
सोनू और उसका बजरंगी - फोटो : अमर उजाला
सोनू के लिए बजरंगी भाईजान बने जमाल ने उसे परिवार से मिलवाने के लिए बांग्लादेश में 39 दिन जेल में सजा भी काटी। दरअसल, रहीमा ने झूठी एफआईआर दर्ज कराकर जमाल को जेल भिजवा दिया था।
विज्ञापन

2 of 5
सोनू के परिजन और जमाल - फोटो : अमर उजाला
कोर्ट में पेशी के दौरान जमाल ने अदालत को सोनू के बारे में बताकर भारत जाकर उसके माता-पिता को ढूंढने की आज्ञा मांगी थी। कोर्ट से इजाजत मिलते ही जमाल पासपोर्ट बनवाकर कोलकाता, पटना होते हुए दिल्ली पहुंचा। यहां पहुंचकर उसने मेहमूद को ढूंढ निकाला और परिवार को सारी बात बताई।
विज्ञापन

3 of 5
सोनू का परिवार - फोटो : अमर उजाला
मेहमूद के मुताबिक, करीब छह माह पूर्व सोनू ने रहीमा के घर पर जमाल को बताया था कि वह भारत का रहने वाला है। रहीमा उसे दिल्ली, सीमापुरी स्थित घर से उठाकर यहां ले आई थी। सोनू ने अपने माता-पिता के पास जाने की बात कही थी।

4 of 5
सोनू के परिजन - फोटो : अमर उजाला
बस जमाल ने उसे परिवार से मिलवाने की ठान ली। यह बात जब रहीमा को पता चली तो उसने लोकल थाने में जमाल के खिलाफ रिपोर्ट लिखवा दी। सोनू को उसने अपना बच्चा बताया था पुलिस ने जमाल को गिरफ्तार जेल भेज दिया। जमाल की नौकरी भी चली गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
सोनू और फोटो दिखाते उसके पिता
कोर्ट में पेशी के दौरान जमाल ने सोनू के बारे में सारी बात बताई। अदालत से इजाजत मिलते ही वह भारत आ गया। यहां पहुंचकर उसने मेहमूद को टूटी-फूटी हिंदी में सारी कहानी बताई। करीब 10 दिन मेहमूद के पास रुककर जमाल विदेश मंत्री से भी मिला और वापस अपने वतन लौट गया। मेहमूद जमाल को अल्लाह की तरफ से भेजा गया एक फरिश्ता बताते हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें