ajay choudhary
पत्र पर होती कार्रवाई तो बच सकती थी अजय की जान
कोतवाली सेक्टर-20 पुलिस को कुछ दिनों पहले ही तत्कालीन एसपी सिटी ने पत्र भेजा था। इसमें उन्होंने कहा था कि सेक्टर-8,9 के आसपास जुआ-सट्टे की सूचना मिल रही है। अगर एसपी सिटी के आदेश पर पुलिस ने कार्रवाई की होती तो शायद अजय की जान बच जाती। पुलिस सूत्रों के मुताबिक, कथित मीडिया कर्मी के साथ मिलकर सट्टा कारोबारी सेक्टर-8, 9 व 10 में सट्टे का अड्डा चला रहे हैं। सेक्टर-8 में भीम, जीतू, अरविंद, हरौला गांव में सद्दाम, सेक्टर-16 में हेमा व मुशीर सट्टा चला रहे हैं। इसके अलावा अट्टा गांव में भी सट्टे का बड़ा कारोबार है। कोतवाली सेक्टर-58 क्षेत्र में बिशनपुरा, कोतवाली फेज थ्री क्षेत्र के मामूरा, गढ़ी, बहलोलपुर में सट्टा व अवैध शराब का कारोबार चल रहा है। फेज टू में नया गांव व इलाबॉस, ककराला में अवैध धंधे चल रहे हैं। एक्सप्रेसवे थाना क्षेत्र में भी शराब तस्करी समेत कई अवैध कारोबार चल रहे है।
10 मिनट का रास्ता तय करने में लगा 1 घंटा
गुस्साए लोग जैसे ही थाना सेक्टर-20 के आसपास जुटे तो पुलिस ने रास्ता बंद कर दिया। इससे आसपास की सड़कों पर अचानक वाहनों का दबाव बढ़ गया। इतनी बुरी हालत हो गई कि 5 से 10 मिनट का रास्ता तय करने में करीब 1 घंटे तक का समय लगा। सेक्टर-60 निवासी शंकर ने बताया कि दोपहर में उसे सेक्टर-2 जाना था। जैसे ही वह सेक्टर-12 के पास पहुंचे तो वहां पर पुलिस ने रास्ता रोक रखा था। स्टेडियम की तरफ मुड़े तो स्पाइस मॉल पर जाम लगा था। किसी तरह वहां से निकले तो बाल भारती स्कूल के बाहर रास्ता जाम था। सेक्टर-26 चौराहे पर भी बुरी हालत थी। करीब एक घंटे में सेक्टर-2 पहुंच सका