फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आजम बोले 48 घंटे में होगी महिला दरोगा के खिलाफ कार्रवाई

विज्ञापन
1 of 5
महिला दरोगा का आरोप है कि पार्षद ने फेसबुक पर उनके खिलाफ अभद्र कमेंट्स किए हैं, वर्दी उतरवाने की धमकी दी है। आरोप तो यह भी है कि पार्षद के गुर्गे महिला दरोगा का कार से पीछा करते हैं और घर से बाहर निकलना दुश्वार कर दिया है। सोमवार रात घर के बाहर हवाई फायरिंग कर दहशत फैलाने की कोशिश की गई।
विज्ञापन

आजम बोले 48 घंटे में होगी महिला दरोगा के खिलाफ कार्रवाई

2 of 5
वहीं दूसरी ओर पार्षद का कहना है कि आरोप झूठे हैं, महिला पुलिसकर्मी है, इस वजह से पुलिस उनका सपोर्ट कर रही हैं। बता दें कि राकेश मार्ग निवासी पार्षद शेखर त्यागी ने रविवार को आरोप लगाया था कि नगर निगम ने अतिक्रमण किया हुआ महिला दरोगा का रैंप तोड़ दिया था, इसे नाराज होकर महिला दरोगा नीता शर्मा ने उन्हें थप्पड़ मारा, पीटा।
विज्ञापन

आजम बोले 48 घंटे में होगी महिला दरोगा के खिलाफ कार्रवाई

3 of 5
दूसरी ओर महिला दरोगा का आरोप है कि पार्षद ने उनके साथ छेड़खानी की है। दोनों तरफ से सिहानी गोट कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज है। इसके अलावा चर्चा ये भी है कि दोनों पक्षों में लंबे समय से घर के सामने कार पार्किंग का भी विवाद है।

आजम बोले 48 घंटे में होगी महिला दरोगा के खिलाफ कार्रवाई

4 of 5
सपा पार्षद और महिला दरोगा के बीच विवाद मामले में नया मोड़ आ गया है। पार्षद शेखर त्यागी सपा महानगर अध्यक्ष और अन्य पार्षदों के साथ मंगलवार को हज हाउस पर आए प्रदेश के नगर विकास मंत्री आजम खां से मिले और महिला दरोगा की शिकायत की।
विज्ञापन
विज्ञापन

आजम बोले 48 घंटे में होगी महिला दरोगा के खिलाफ कार्रवाई

5 of 5
सपा के महानगर अध्यक्ष संजय यादव ने बताया कि नगर विकास मंत्री ने रोशनी कम होने पर मोबाइल की टॉर्च जलाकर पार्षद के जख्म देखे और कहा कि किसी भी पार्टी के जनप्रतिनिधि के साथ दुर्व्यवहार बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। महिला दरोगा के खिलाफ 48 घंटे में कार्रवाई कराई जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें