फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अयोध्या फैसले में छाये रहे ये शब्द, पढ़ें किसका कितना इस्तेमाल हुआ?

Sun, 10 Nov 2019 09:17 AM IST
शाहरुख खान न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 6
सुप्रीम कोर्ट
करीब पांच सदी पुराने विवाद और 134 साल चली कानूनी लड़ाई के बाद सुप्रीम कोर्ट ने शनिवार को अयोध्या भूमि विवाद पर फैसला सुना दिया। मुख्य न्यायधीश रंजन गोगोई की अध्यक्षता वाली पांच सदस्यीय संविधान पीठ ने एकमत से अयोध्या को भगवान का जन्मस्थान मानते हुए पूरी 2.77 एकड़ विवादित जमीन रामलला विराजमान को सौंपकर मंदिर निर्माण का मार्ग प्रशस्त कर दिया। 

विज्ञापन

2 of 6
सुप्रीम कोर्ट
कोर्ट ने कहा कि सबूतों और बयानों से साबित होता है कि विवादित स्थल को हिंदू जन्मस्थान के रूप में मानते हैं और इसी जगह बाबरी मस्जिद मनाई गई थी। सुप्रीम कोर्ट ने अपने फैसले में कहा है कि हिन्दुओं के विश्वास व आस्था केसाथ-साथ कई मैखिक व दस्तावेजीय साक्ष्य हैं जो यह साबित करते हैं कि जिस जगह पर वर्ष 1528 में बाबरी मस्जिद बनाई गई थी, वह जगह हमेशा से भगवान राम का जन्मस्थान रहा है। पांच सदस्यीय संविधान पीठ ने कहा है कि बाबरी मस्जिद बनने से पहले और बाद में हिन्दुओं की आस्था और विश्वास था कि विवादित जगह भगवान राम का जन्मस्थान था। और यह बात मौखिक व दस्तावेजीय सबूतों से प्रमाणित होती है। 
विज्ञापन

3 of 6
सुप्रीम कोर्ट
कोर्ट ने कहा कि ब्रिटिश काल में वहां पर ग्रिल लगाई गई और मस्जिद को भीतरी अहाते में कर दिया गया था। तब बाहरी अहाते में हिन्दू पूजा पाठ करते थे। कोर्ट ने पाया कि सरकार द्वारा प्रकाशित किए गए गेजेटियर में भगवान राम के जन्मस्थान पर 1528 में बाबरी मस्जिद बनाई गई थी। कोर्ट ने कहा कि गेजेटियर कोई अंतिम साक्ष्य नहीं माना जा सकता लेकिन यह माना जा सकता है उसकेदर्ज बातों का किसी उचित साक्ष्यों के इनकार किया गया। कोर्ट ने कहा कि मुस्लिम पक्ष ने इस पर असहमति नहीं जता सका। 

4 of 6
फाइल फोटो
मोहम्म कासिम, मोहम्मद यासीन, हाजी महबूब अहमद सहित अन्य के मौखिक बयानों पर भरोसा जताते हुए कहा कि इससे साफ साबित होता है कि उस जगह पर हिन्दुओं की आस्था थी कि वह भगवान राम का जन्मस्थान है। ऐसे में यह निष्कर्ष निकाला जा सकता है कि भगवान राम का जन्म बाबरी मस्जिद की तीन गुंबदों के नीचे है। कोर्ट ने यह भी पाया कि कई जगहों पर बाबरी मस्जिद को जन्मस्थान मस्जिद कहा गया है। लिहाजा ये भी इशारा करते हैं कि बाबरी मस्जिद भगवान राम केजन्मस्थान पर स्थित था। 
 
विज्ञापन

5 of 6
सुप्रीम कोर्ट
आपको बता दें कि सुप्रीम कोर्ट के 5 जजों की संविधान पीठ ने शनिवार को ऐतिहासिक फैसले के साथ राम जन्मभूमि-बाबरी मस्जिद विवाद का पटाक्षेप किया। इस फैसले में वैसे तो सबसे अहम बात विवादित स्थल को राम जन्म भूमि स्वीकार करना ही रहा। लेकिन इसके अलावा भी 45 मिनट में पढ़कर सुनाए गए 1045 पेज के इस इस फैसले में कई शब्द थे, जो फैसले में बुरी तरह छाये रहे। 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
सुप्रीम कोर्ट का अयोध्या विवाद पर फैसला आने वाला है - फोटो : Amar Ujala Graphics
किस शब्द का कितना इस्तेमाल
1144 बार किसी अन्य शब्द से ज्यादा फैसले में मस्जिद का जिक्र किया गया
1062 बार हिंदू शब्द का प्रयोग किया संविधान पीठ के जजों ने फैसले के दौरान
549 बार मुस्लिम शब्द लिखा गया है इस ऐतिहासिक फैसले में
527 बार अयोध्या का जिक्र किया गया है पूरे फैसले के दौरान
417 बार भगवान राम का जिक्र किया है 5 जजों की पीठ ने फैसले में 
170 बार बाबर का जिक्र किया गया है, जबकि 254 बार बाबरी शब्द का
03 बार राम जन्मभूमि और 2 बार ही जिक्र है रामलाल विराजमान का
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें