फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

AutoExpo 2018: होंडा बाइक का प्रचार करने पहुंचे अक्षय कुमार, युवाओं की दी नसीहत

Mon, 12 Feb 2018 09:51 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, ग्रेटर नोएडा
विज्ञापन
1 of 6
auto expo 2018 - फोटो : lal singh
चाहे पावरफुल बाइक चलाएं या हल्की लेकिन इस चीज का ध्यान रखें कि जान सबसे अधिक कीमती है, इसलिए हेलमेट लगाकर ही बाइक चलाएं। ऑटो एक्सपो-2018 मोटर शो में होंडा मोटरसाइकिल स्कूटर इंडिया पवेलियन पर रविवार को आए अक्षय कुमार ने युवाओं से यह बात की। (सभी फोटो- लाल सिंह)
विज्ञापन

2 of 6
auto expo 2018 - फोटो : lal singh
ऑटो एक्सपो-18 में दूसरी बार अभिनेता अक्षय कुमार पहुंचे। अक्षय कुमार के आने की सूचना पर ही होंडा के पवेलियन पर युवाओं की भीड़ इकट्ठा होने लगी। फिल्म अभिनेता अक्षय कुमार कंपनी के टू व्हीलर बाइकों के प्रमोशन पर पहुंचे।
 
विज्ञापन

3 of 6
auto expo 2018 - फोटो : lal singh
इस दौरान उन्होंने युवाओं से यातायात के नियमों का पालन जरूर करने की बात कही। उन्होंने कहा कि आप जब भी घर के बाहर निकलते हैं तो आपके माता-पिता, पत्नी या बच्चे आपका इंतजार करते हैं। अपने पसंदीदा सुपर स्टार को देखने के लिए लोगों की भीड़ पहले से जुट गई।

4 of 6
auto expo 2018 - फोटो : lal singh
अक्षय के आते ही लोग उनका ध्यान अपनी ओर खींचने के लिए चिल्लाने लगे। उनके पास जाने के लिए और उनसे हाथ मिलाने की चाहत में सुरक्षाकर्मियों को उन्हें संभालना मुश्किल में पड़ गया। लोगों को शांत कराने के बाद अक्षय ने कहा कि वाहन पंसद करना, खरीदना और चलाना अच्छी बात है, लेकिन जान उससे भी कीमती है।
विज्ञापन

5 of 6
akshay kumar - फोटो : lal singh
अगर आप नहीं रहेंगे तो बाइक किस काम की रहेगी। इसलिए बाइक चलाते समय हेलमेट जरूर लगाएं और यातायात नियमों का भी पालन करें। उन्होंने लोगों से दूसरों को भी जागरूक करने की सलाह दी। 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
auto expo 2018 - फोटो : lal singh
यातायात नियमों का पालन करने के लिए अक्षय ने एक यातायात पुलिस कर्मी को मंच पर ही बुला लिया और उस पुलिस कर्मी से अपील करवाई। पुलिस कर्मी ने लोगों से अपील की यदि सभी यातायात के नियमों का पालन करेंगे तो सड़कों पर दुर्घटनाएं नहीं होंगी और जाम भी नहीं लगेगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें