ऑटो एक्सपो में इस बार कार और बाइक ही नहीं साइकिलों के अलग-अलग मॉडल भी आकर्षण का केंद्र बने हुए हैं। यहां एक ओर बेस्ट राइडर के ऑटोग्राफ से सजी साइकिल हैं, तो कहीं पहाड़ों के सफर को आसान बनाने वाली साइकिलें भी मौजूद हैं। यहां साइकिलों के कुछ ऐसे मॉडल भी उपलब्ध हैं, जिनका पूरी दुनिया में बहुत सीमित स्टॉक रखा गया है। ऑटो एक्सपो में आने वाले लोगों के बीच यह साइकिल खासे लोकप्रिय बने हुए हैं।