आज से दिल्ली से सटे ग्रेटर नोएडा में कारों का महामेला ऑटो एक्सपो 2016 शुरू हो गया है। जहां 80 से भी ज्यादा मॉडल लॉन्च होंगे।
विज्ञापन
कारों के महामेले में कैटरीना ने लॉन्च की 40 लाख की देसी कार
2 of 14
इसी की शुरूआत करते हुए आज बॉलीवुड की मशहूर अदाकारा कैटरीना कैफ ने 39.9 लाख की देश में बनी जगुआरXE कार लॉन्च की। इसका निर्माण जगुआर के पुणे स्थित प्लांट में की गई है। इसकी लॉन्चिंग के वक्त टाटा के सीईओ साइरस मिस्त्री भी मौजूद थे।
विज्ञापन
कारों के महामेले में कैटरीना ने लॉन्च की 40 लाख की देसी कार
3 of 14
आज ऑटो एक्सपो के पहले दिन जब ये आम जनता के लिए नहीं खुला है तब भी वहां पैर रखने तक कि जगह नहीं है। आज कई कारों की लॉन्चिंग यहां होनी है।
कारों के महामेले में कैटरीना ने लॉन्च की 40 लाख की देसी कार
4 of 14
आज ही टाटा मोटर्स की हेक्सा भी लॉन्च हुई।
विज्ञापन
कारों के महामेले में कैटरीना ने लॉन्च की 40 लाख की देसी कार
5 of 14
वहीं आज कई बाइक्स भी लॉन्च की गई हैं।
विज्ञापन
कारों के महामेले में कैटरीना ने लॉन्च की 40 लाख की देसी कार
6 of 14
दुनिया के सबसे बड़े मोटर शो ऑटो एक्सपो के 13वें संस्करण का बुधवार
को ग्रेटर नोएडा के इंडिया एक्सपो मार्ट में शानदार आगाज हुआ। आज से खिलाड़ियों
और फिल्मी सितारों के ग्लैमर के बीच 44 ऑटोमोटिव कंपनियां 20 ग्लोबल सहित
92 वाहन लॉन्च करेंगी।
विज्ञापन
कारों के महामेले में कैटरीना ने लॉन्च की 40 लाख की देसी कार
7 of 14
ऑटो एक्सपो में उपभोक्ताओं के लिए एसयूवी कारें आकर्षण का केंद्र
रहेंगी। वहीं, बाइक के शौकीनों के लिए रफ्तार का रोमांच रहेगा। इन सबके बीच
लग्जरी कारों सेग्मेंट में देश में पहली बार कुछ नई कारें पेश होंगी।
कारों के महामेले में कैटरीना ने लॉन्च की 40 लाख की देसी कार
8 of 14
सोसायटी ऑफ इंडियन ऑटोमोबाइल मैन्युफेक्चरर्स (सियाम) द्वारा आयोजित
होने वाले मोटर शो में 22 कार निर्माता कंपनी, 13 बाइक निर्माता, 13
वाणिज्यिक वाहन और 4 इलेक्ट्रिकल वाहन निर्माता अपने-अपने उत्पाद पेश
करेंगे। इसके अलावा 19 अन्य कंपनियों ने स्टॉल लगाए हैं।
कारों के महामेले में कैटरीना ने लॉन्च की 40 लाख की देसी कार
9 of 14
3 और 4 फरवरी को नए मॉडल लॉन्च होंगे। मारुति सुजुकी की ओर से ब्रेजा
(एसयूवी), इग्रिस और बलेनो आरएस से पर्दा हटेगा। वहीं, होंडा बीआर-वी
एसयूवी, रेनॉ डस्टर फेसलिफ्ट, जीप रेंग्लर, हुंदई टक्सान, हुंदई आई-20
बेस्ड एसयूवी, टाटा जीका, फॉक्सवैगन अमियो, डेस्टन गो-क्रॉस, महेंद्र एंड
महेंद्रा टिवोली व ईटूओ स्पोर्ट्स जैसे मॉडल भी पहली बार नजर आएंगे।
कारों के महामेले में कैटरीना ने लॉन्च की 40 लाख की देसी कार
10 of 14
लग्जरी कारों में बीएमडब्ल्यू की 7 सीरीज, मर्सडीज बेंच के मेबैच
एस600 समेत चार मॉडल, ऑडी आर-8 और जगुआर का इंडियन प्रोडेक्शन लॉन्च होगा।
सेडान कारें भी अपने डिजाइन और परफॉरमेंस का दम भरती नजर आएंगी। पहली बार
फोर्ड मस्टंड (साइट हैंड स्टीयरिंग) भी पेश होगी।
कारों के महामेले में कैटरीना ने लॉन्च की 40 लाख की देसी कार
11 of 14
इस बार ऑटो एक्सपो के हॉल नंबर-16 में बॉलीवुड कॉर्नर रहेगा। इसमें
हिंदी फिल्मों के हीरो द्वारा इस्तेमाल की गई कारें पेश की जाएंगी।
कारों के महामेले में कैटरीना ने लॉन्च की 40 लाख की देसी कार
12 of 14
धूम फिल्म की बाइक भी यहां देखने को मिलेगी। इसके नजदीक विंटेज कार और सुपरकार-सुपरबाइक के भी पवेलियन होंगे।
कारों के महामेले में कैटरीना ने लॉन्च की 40 लाख की देसी कार
13 of 14
ऑटो एक्सपो के लिए 10 हजार कारों की पार्किंग बनाई है, जहां टिकट
काउंटर भी हैं। छह गेट से एंट्री होगी। 160 सीएनजी बस शटल सर्विस में लगी
हैं। छह मेट्रो स्टेशन से टिकट बिक्री की जा रही है। कुल 48 टिकट काउंटर और
18 एक्सचेंज काउंटर हैं।
कारों के महामेले में कैटरीना ने लॉन्च की 40 लाख की देसी कार
14 of 14
एक्सपो मार्ट के अंदर ही खानपान के लिए 120 फूड स्टॉल और रेस्टोरेंट
बने हैं। 5 से 9 फरवरी तक आम लोगों के लिए शो चलेगा। रोजाना 300 और वीकेंड
पर 400 रुपये का टिकट होगा।