फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अतुल माहेश्वरी छात्रवृत्ति: प्रथम चरण में 35 हजार से अधिक विद्यार्थियों ने दी परीक्षा, दिखाया जबरदस्त उत्साह

Mon, 11 Nov 2024 07:39 PM IST
श्याम जी. अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली

सार

अतुल माहेश्वरी छात्रवृत्ति परीक्षा-2024 के पहले चरण की परीक्षा 61 शहरों के 67 परीक्षा केंद्रों पर संपन्न हुई। 35 हजार से अधिक विद्यार्थी परीक्षा में शामिल हुए। 
 
विज्ञापन
1 of 15
अतुल माहेश्वरी छात्रवृत्ति परीक्षा - फोटो : अमर उजाला
अमर उजाला फाउंडेशन द्वारा संचालित अतुल माहेश्वरी छात्रवृत्ति परीक्षा-2024 के पहले चरण की परीक्षा रविवार को 61 शहरों के 67 परीक्षा केंद्रों पर संपन्न हुई। 
विज्ञापन

2 of 15
अतुल माहेश्वरी छात्रवृत्ति परीक्षा - फोटो : अमर उजाला
नौवीं से 12वीं कक्षा के 35 हजार से अधिक विद्यार्थी परीक्षा में शामिल हुए। 
विज्ञापन

3 of 15
अतुल माहेश्वरी छात्रवृत्ति परीक्षा - फोटो : अमर उजाला
सुबह से ही विद्यार्थी परीक्षा केंद्रों पर पहुंचने लगे थे। कहीं-कहीं तो करीब एक किलोमीटर तक की लंबी कतार में बच्चों को लगना पड़ा। 

4 of 15
अतुल माहेश्वरी छात्रवृत्ति परीक्षा - फोटो : अमर उजाला
कई जगह व्यवस्था बनाने के लिए पुलिस प्रशासन की मदद लेनी पड़ी। 
विज्ञापन

5 of 15
अतुल माहेश्वरी छात्रवृत्ति परीक्षा - फोटो : अमर उजाला
विगत वर्ष की अपेक्षा इस बार परीक्षा को लेकर विद्यार्थियों में अधिक उत्साह देखने को मिला। 
विज्ञापन

6 of 15
अतुल माहेश्वरी छात्रवृत्ति परीक्षा - फोटो : अमर उजाला
इसका नतीजा यह रहा कि इस बार विद्यार्थियों की उपस्थिति में भी करीब 35 प्रतिशत का इजाफा देखने को मिला। परीक्षा दो पालियों में संपन्न हुई। 
विज्ञापन

7 of 15
अतुल माहेश्वरी छात्रवृत्ति परीक्षा - फोटो : अमर उजाला
लिखित परीक्षा ओएमआर शीट के माध्यम से ली जा रही है। दूसरे चरण की परीक्षा का आयोजन 17 नवंबर को 24 शहरों के 29 सेंटरों पर होगा। 

8 of 15
अतुल माहेश्वरी छात्रवृत्ति परीक्षा - फोटो : अमर उजाला
दूसरे चरण की परीक्षा के लिए प्रवेश पत्र पंजीकृत मोबाइल नंबरों एवं ई-मेल पर भेजे गए हैं।

9 of 15
अतुल माहेश्वरी छात्रवृत्ति परीक्षा - फोटो : अमर उजाला
इन सेंटरों पर हुई परीक्षा: आगरा, एटा, मैनपुरी, फिरोजाबाद, अलीगढ़, हाथरस, बरेली, लखीमपुर खीरी, शाहजहांपुर, गोरखपुर, बस्ती, महाराजगंज, सिद्धार्थनगर, कुशीनगर, ललितपुर, कानपुर।

10 of 15
अतुल माहेश्वरी छात्रवृत्ति परीक्षा - फोटो : अमर उजाला
इटावा, जालौन, फर्रुखाबाद, हरदोई, कन्नौज, झांसी, सुल्तानपुर, मेरठ, सहारनपुर (कक्षा 09 और 10), बिजनौर, बागपत (कक्षा 09 और 10), शामली (कक्षा 09 और 10), प्रयागराज। 

11 of 15
अतुल माहेश्वरी छात्रवृत्ति परीक्षा - फोटो : अमर उजाला
प्रतापगढ़, वाराणसी, आजमगढ़, गाजीपुर, रॉबर्ट्सगंज, कोटद्वार, उत्तरकाशी, श्रीनगर (उत्तराखंड), गोपेश्वर, धर्मशाला, चंबा, मंडी, ऊना, हमीरपुर (हिमाचल प्रदेश), हल्द्वानी, अल्मोड़ा, बागेश्वर, चंपावत, पिथौरागढ़।

12 of 15
अतुल माहेश्वरी छात्रवृत्ति परीक्षा - फोटो : अमर उजाला
उधम सिंह नगर, हिसार, जम्मू, कठुआ, ऊधमपुर, करनाल, कैथल, अंबाला, गुरुग्राम, रोहतक, रेवाड़ी, सोलन और बिलासपुर (हिमाचल प्रदेश)।

13 of 15
अतुल माहेश्वरी छात्रवृत्ति परीक्षा - फोटो : अमर उजाला
दृष्टिहीनों ने भी दिखाया दम गोरखपुर में दृष्टिहीनों में भी अतुल माहेश्वरी छात्रवृत्ति परीक्षा को लेकर काफी उत्साह देखने को मिला। वे अपने साथ राइटर लेकर आए थे। 

14 of 15
छात्रा अंकिता - फोटो : अमर उजाला
परीक्षा में शामिल होने के बाद दृष्टिहीन अंकिता ने कहा, ‘पेपर अच्छा हुआ। हमें इस परीक्षा का इंतजार रहता है। 
विज्ञापन

15 of 15
अतुल माहेश्वरी छात्रवृत्ति परीक्षा - फोटो : अमर उजाला
ऐसी परीक्षाएं आगे बढ़ने में हमेशा ही सहायक साबित होती हैं।’
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें