फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हिंदू क्रांति दल के विरोध के बाद पाकिस्तानी सिंगर आतिफ असलम का गुड़गांव कंसर्ट हुआ रद्द

Fri, 30 Sep 2016 02:52 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, गुड़गांव
विज्ञापन
1 of 10
atif aslam - फोटो : इंस्टाग्राम
बॉलीवुड के कई मशहूर गीतों को अपनी आवाज दे चुके पाकिस्तानी सिंगर आतिफ असलम का गुड़गांव में होने वाला कंसर्ट रद्द कर दिया गया है।
विज्ञापन

2 of 10
atif aslam - फोटो : इंस्टाग्राम
प्रशासन ने कंसर्ट के आयोजकों को सुझाव दिया है कि वे सीमा पर तैनात सिपाहियों की भावनाओं को ध्यान में रखते हुए प्रोग्राम टाल दें।
विज्ञापन

3 of 10
atif aslam - फोटो : ‌इंस्टाग्राम
बता दें कि हिंदू क्रांति दल आतिफ के इस कंसर्ट का विरोध कर रही थी और कल उन्होंने प्रशासन को इस बाबत ज्ञापन भी सौंपा था।

4 of 10
atif aslam - फोटो : इंस्टाग्राम
वहीं आयोजकों ने बताया कि हाल की घटनाओं और भारत-पाक के बीच बढ़े तनाव को देखते हुए इस कंसर्ट को अनिश्चित काल के लिए टाल दिया है।
विज्ञापन

5 of 10
atif aslam - फोटो : अमर उजाला
मालूम हो कि इससे पहले एक और पाकिस्तानी सिंगर शफकत अमानत अली का बेंगलुरु का कंसर्ट भी हिंदू क्रांति दल के विरोध के चलते रद्द हो चुका है।
विज्ञापन

6 of 10
atif aslam - फोटो : इंस्टाग्राम
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, ये एडवाइजरी अखिल भारतीय हिंदू क्रांति दल के गुड़गांव डिप्टी कमिश्नर टीएल सत्यप्रकाश से हुई मुलाकात के कुछ घंटों के बाद जारी की गई।
विज्ञापन

7 of 10
atif aslam - फोटो : इंस्टाग्राम
हिंदू क्रांति दल द्वारा सौंपे गए ज्ञापन में कहा गया था कि, ‘गुड़गांव जिला प्रशासन एक पाकिस्तानी सिंगर को यहां परफॉर्म करने की परमिशन देकर देश के लोगों की भवनाओं के साथ खिलवाड़ कर रहा है।'

8 of 10
atif aslam - फोटो : अमर उजाला
इसके आगे कहा गया है क‌ि, 'एक तरफ सीमा पर तैनात फौजी पाकि स्पॉन्सर्ड टेररिज्म की वजह से शहीद हो रहे हैं। दूसरी तरफ जिला प्रशासन…उन्हें मेहमान के तौर पर बुला रहा है।'

9 of 10
atif aslam - फोटो : इंस्टाग्राम
असलम का कंसर्ट गुड़गांव के सेक्टर 29 में 15 अक्टूबर को होना था।
विज्ञापन

10 of 10
atif aslam - फोटो : अमर उजाला
डिप्टी कमिश्नर ने कहा, ‘हमने ऑर्गनाइजर्स को सिर्फ एडवाइजरी जारी की। आर्म्ड फोर्सेज की भावनाओं को ध्यान में रखते हुए प्रोग्राम को टाला जाए। 'यहां पब्लिक प्रोटेस्ट या जूता फेंकने जैसी घटना हो सकती थी। अगर ऑर्गनाइजर्स चाहेंगे की प्रोग्राम हो तो हम सिक्युरिटी देंगे लेकिन आधे मन से।'
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें