ashish pandey
- फोटो : पीटीआई
लखनऊ से कार बरामद
होटल हयात में आशीष जिस बीएमडब्ल्यू में सवार दिख रहा है, पुलिस ने उसे देर शाम लखनऊ से बरामद कर लिया। पुलिस उसे लेकर दिल्ली आ रही है। उधर दिल्ली पुलिस ने आरोपी के जंगपुरा स्थित घर पर छापा मारकर उसकी पिस्तौल भी बरामद कर ली है।
हंगामा करने बाद अन्य होटल में गया था
पुलिस सूत्रों की मानें तो होटल हयात में हंगामा करने के बाद आशीष अपनी तीनों महिला दोस्तों के साथ एक अन्य पांच सितारा होटल में गया। अगले दिन तीनों महिलाएं विदेश रवाना हो गई। इसके बाद आशीष दिल्ली स्थित मालवीय नगर में अपने एक दोस्त के घर रुका और वहां से जंगपुरा स्थित अपने घर आ गया। अगले दिन सैनिक फॉर्म में कुछ समय बिताने के बाद उसने अपना ठिकाना बदलकर फिर से दिल्ली में ही अपने एक दोस्त के घर रुका। दिल्ली में समय बिताने के बाद वह लखनऊ में अपने घर पहुंचा। वहां उसे पता चला कि पुलिस उसकी गिरफ्तारी का दबाव बना रही है कि तो वह बस्ती में अपने एक रिश्तेदार के घर चला गया। वहां अपनी पत्नी व बेटी को छोड़ा और कुशीनगर, गोरखपुर होते हुए पश्चिम उत्तर-प्रदेश के मेरठ, बागपत व अन्य जगहों पर अपने जानकारों के यहां छिपा रहा। बुधवार को वह दिल्ली में जंगपुरा स्थित अपने घर में ही था और कानून के जानकारों से सलाह ले रहा था।