फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिल्ली से भी जुड़े हैं आसाराम के उस केस के तार जिसमें कल जोधपुर कोर्ट सुनाने वाली है फैसला

Wed, 25 Apr 2018 10:55 AM IST
न्यूज डेस्क/अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 8
asaram
राजस्थान के जोधपुर हाईकोर्ट में 25 अप्रैल को आसाराम के जिस केस का फैसला सुनाया जाना है उसकी सबसे पहली कड़ी का जुड़ाव दिल्ली से ही है। कहा जा सकता है कि यह केस दिल्ली में ही अस्तित्व में आया था। जानने के लिए पढ़ें पूरी खबर...
विज्ञापन

2 of 8
asaram
अगस्त 2013 में आसाराम के खिलाफ बलात्कार का मामला दर्ज करवाने वाला शाहजहांपुर निवासी पीड़िता का पूरा परिवार घटना से पहले तक आसाराम का कट्टर भक्त था। पीड़िता के पिता ने अपने खर्चे पर शाहजहांपुर में आसाराम का आश्रम बनवाया था। 'संस्कारवान शिक्षा' की उम्मीद में उन्होंने अपने दो बच्चों को आसाराम के छिंदवाडा स्थित गुरुकुल में पढ़ने के लिए भेजा था। 7 अगस्त 2013 को पीड़िता के पिता को छिंदवाडा गुरुकुल से एक फोन आया। फोन पर उन्हें बताया गया कि उनकी 16 वर्षीय बेटी बीमार है। अगले दिन जब पीड़िता के माता पिता छिंदवाडा गुरुकुल पहुंचे तो उन्हें बताया गया कि उनकी बेटी पर भूत-प्रेत का साया है जिसे आसाराम ही ठीक कर सकते हैं।
विज्ञापन

3 of 8
asaram bapu
14 अगस्त को पीड़िता का परिवार आसाराम से मिलने उनके जोधपुर आश्रम पहुंचा। मुकदमे में दायर चार्जशीट के अनुसार आसाराम ने 15 अगस्त की शाम 16 वर्षीय पीड़िता को 'ठीक' करने के बहाने से अपनी कुटिया में बुलाकर बलात्कार किया। पीड़िता के परिवार की मानें तो उनके लिए यह घटना उनके भगवान के भक्षक में बदल जाने जैसी ही थी। इसके बाद परिवार ने आसाराम के खिलाफ पुलिस में जाने की ठान ली। तब 20 अगस्त को 16 वर्षीय रेप पीड़िता अपने माता-पिता के साथ दिल्ली के कमला नगर थाने गई और स्वघोषित भगवान आसाराम के खिलाफ "जीरो एफआईआर" दर्ज कराई।

4 of 8
asaram bapu
हालांकि यह मामला जोधपुर का था तो दिल्ली पुलिस ने बाद में इसे जोधपुर पुलिस को ट्रांसफर कर दिया और तब से अब तक ये केस चल रहा है। इस परिवार ने सुनवाई के बीते पांच साल अपने घर में नजरबंद बंधकों की तरह बिताए हैं। परिवार के मुताबिक उन्हें रिश्वत की पेशकश की गई और जान से मार देने की धमकी भी दी गई, लेकिन वे अपने से कई गुना ज्यादा प्रभावशाली आसाराम के खिलाफ जारी अपनी न्यायिक लड़ाई में डटे रहे।
विज्ञापन

5 of 8
आसाराम
गवाहों की हत्या का मामला
28 फरवरी 2014 की सुबह आसाराम और उनके बेटे नारायण साईं पर बलात्कार का आरोप लगाने वाली सूरत निवासी दो बहनों में से एक के पति पर सूरत शहर में ही जानलेवा हमला हुआ। 15 दिन के भीतर ही अगला हमला राकेश पटेल नामक आसाराम के वीडियोग्राफर पर हुआ। दूसरे हमले के कुछ दिनों बाद ही दिनेश भगनानी नामक तीसरे गवाह पर सूरत के कपड़ा बाजार में तेजाब फेंका गया। यह तीनों गवाह खुद पर हुए इन जानलेवा हमलों के बाद भी बच गए। इसके बाद 23 मई 2014 को आसाराम के निजी सचिव के तौर पर काम कर चुके अमृत प्रजापति पर चौथा हमला किया गया।
विज्ञापन

6 of 8
asaram bapu
पॉइंट ब्लांक रेंज से सीधे गर्दन पर मारी गई गोली के जख्म से 17 दिन बाद अमृत की मृत्यु हो गई। अगला निशाना आसाराम मामले पर कुल 187 खबरें लिखने वाले शाहजहांपुर के पत्रकार नरेंद्र यादव पर साधा गया। अज्ञात हमलावरों ने उनकी गर्दन पर हंसुए से 2 वार किए, लेकिन 76 टाकों और तीन ऑपरेशन के बाद नरेंद्र को एक नई जिंदगी मिली। जनवरी 2015 में अगले गवाह अखिल गुप्ता की मुजफ्फरनगर में गोली मारकर हत्या कर दी गई। ठीक एक महीने बाद आसाराम के सचिव के तौर पर काम कर चुके राहुल सचान पर जोधपुर अदालत में गवाही देने के तुरंत बाद अदालत परिसर में ही जानलेवा हमला हुआ।
विज्ञापन

7 of 8
आसाराम भी इसी जेल में
राहुल उस हमले में तो बच गए पर 25 नवंबर 2015 से आज तक लापता हैं। इस मामले में आठवां सनसनीखेज हमला 13 मई 2015 को गवाह महेंद्र चावला पर पानीपत में हुआ। हमले में बाल-बाल बचे महेंद्र आज भी आंशिक विकलांगता से जूझ रहे हैं। इस हमले के तीन महीनों के भीतर जोधपुर मामले में गवाह 35 वर्षीय कृपाल सिंह की गोली मारकर हत्या कर दी गई। अपनी हत्या से कुछ ही हफ्ते पहले उन्होंने जोधपुर कोर्ट में पीड़िता के पक्ष में अपनी गवाही दर्ज करवाई थी।
विज्ञापन

8 of 8
asaram
आसाराम के पक्ष में लड़ने वाले वकील बीते 5 सालों में सुनवाई के दौरान आसाराम ने खुद को बचाने के लिए देश के सबसे बड़े, महंगे और नामी वकीलों का सहारा लिया। आसाराम के बचाव में अलग-अलग अदालतों में बचाव के साथ-साथ बेल की अर्जियां लगाकर लड़ने वाले वकीलों में राम जेठमलानी, राजू रामचंद्रन, सुब्रमण्यम स्वामी, सिद्धार्थ लूथरा, सलमान खुर्शीद, केटीएस तुलसी और यूयू ललित जैसे नाम शामिल हैं। आज तक अलग-अलग अदालतों ने आसाराम की जमानत की अर्जियां कुल 11 बार खारिज की हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें