दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने अपने सरकार की तारीफ कर ट्वीट लिखा है। बता दें कि अरविंद केजरीवाल ने प्राइवेट स्कूल को लेकर अपनी तारीफ की है। पूरे देश में ये पहली बार हो रहा है कि प्राइवेट स्कूलों को अनुशासित किया जा रहा है। उन्हें अनाप शनाप फ़ीस नहीं बढ़ाने दी जा रही। कई स्कूलों से बढ़ी फ़ीस वापिस करवाई जा रही है। क्योंकि दिल्ली में ईमानदार सरकार है। https://t.co/0ulx7lzREm — Arvind Kejriwal (@ArvindKejriwal) May 9, 2018 मालूम हो कि अरविंद केजरीवाल ने एक पत्रकार के ट्वीट पर रीट्विट किया था। दिल्ली की @ArvindKejriwal सरकार की सख़्ती के बाद प्राइवेट स्कूल फ़ीस बढ़ाने के लिए जल बिन मछली की तरह तड़प रहे हैं। 1500 में से सिर्फ़ 20 स्कूलों ने ही अपने खातों की जानकारी दी है। हाईकोर्ट ने भी साफ़ कह दिया कि फ़िलहाल नहीं बढ़ेगी फ़ीस। काश हर सरकार इस मुद्दे पर इतनी गंभीर होती। — Samir Abbas (@TheSamirAbbas) May 9, 2018