फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लोग जागरूक हों तो दिल्ली से 10 मिनट में भाग जाएगा डेंगू : केजरीवाल

Thu, 05 Oct 2017 10:21 AM IST
बयूरो/ अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 6
CM Arvind Kejriwal
राजधानी दिल्ली में हर वर्ष मच्छर जनित बीमारियों का आतंक देखने को मिलता है। पिछले कुछ वर्षों की स्थिति देखें तो 100 से ज्यादा लोग इन बीमारियों की वजह से मौत हो चुकी है। हालांकि लेकिन मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल का दावा है कि दस मिनट के भीतर दिल्ली से डेंगू भाग सकता है।
विज्ञापन

2 of 6
DENGUE
बुधवार को तालकटोरा स्टेडियम में आयोजित 24वें परफेक्ट हेल्थ मेला के उद्घाटन पर सीएम केजरीवाल ने कहा कि दिल्ली से डेंगू दस मिनट में भाग सकता है। बशर्ते लोग जागरूक हो जाएं। हर घर में महिला साफ सफाई करती हैं। अगर ये महिलाएं अपने घर के आसपास की सफाई भी रखती हैं तो मच्छरों से पनपने वाली बीमारियां ही पैदा नहीं होंगी। मुख्यमंत्री ने कहा कि हेल्थ मेला को स्टेडियम के बजाय घर-घर और स्कूल-स्कूल में होना चाहिए।
विज्ञापन

3 of 6
डेमो पिक
उन्होंने दावा कि कुछ महीने पहले दिल्ली में सफाई का विशेष अभियान चलाया था, जिसकी वजह से इस वर्ष दिल्ली में डेंगू, चिकनगुनिया के मामलों में खासी कमी आई है। उन्होंने लोगों से इस बात की भी अपील की, कि वह अपने साथ-साथ अपने पड़ोसी को भी सफाई के लिए जोर दें।

4 of 6
अरविंद केजरीवाल
मेले के उद्घाटन के मौके पर इंडियन मेडिकल एसोसिएशन (आईएमए) के अध्यक्ष डॉ. केके अग्रवाल ने बताया कि स्वास्थ्य के लिए योग से ज्यादा फायदेमंद नृत्य है। क्योंकि इससे कसरत भी हो जाती है। इस संदेश को देने के लिए नृत्य जगत के मशहूर हस्तियों के बीच मुख्यमंत्री से भी नृत्य का पोज दिलाया गया। जिसके तहत मुख्यमंत्री कृष्ण के पोज में दिखे।
विज्ञापन

5 of 6
kejriwal
वहीं एमटीएनएल के सीएमडी पीके पुरवार ने बताया कि मेले को पूरी तरह से वाईफाई जोन बनाया गया है। इस मौके पर आईएमए अध्यक्ष डॉ. केके अग्रवाल का कहना है कि यह मेला स्टेडियम में तो केवल पांच दिनों तक ही चलेगा। लेकिन इसके बाद भी यह देश के अलग-अलग हिस्सों में पूरे साल चलता रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
platelets, dengue - फोटो : Demo Pic
छोटी से बड़ी बीमारी तक का अपडेट
डॉ. अग्रवाल ने बताया कि हेल्थ मेले में लोगों को हर छोटी से छोटी और बड़ी से बड़ी बीमारी के बारे में जानकारी मिलेगी। इसके अलावा स्वास्थ्य को लेकर लोगों के जहन में कुछ भी सवाल हों तो वे यहां आकर इनका समाधान निकाल सकते हैं। हेल्थ मेले में किडनी से लेकर हृदय और लिवर तक के विशेषज्ञ डॉक्टर अलग अलग सत्रों में लोगों को बीमारी के बारे में बताएंगे। साथ ही इसके इलाज को लेकर भी नई तकनीकों के बारे में बताएंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें