आम आदमी पार्टी (आप) ने पूर्वी दिल्ली नगर निगम के बजट में प्रस्तावित टैक्स बढ़ोतरी को जन विरोधी करार दिया है। यहां तक कि इस मामले में मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल भी निगम को नसीहत देते नजर आए।
विज्ञापन
2 of 5
arvind kejriwal
- फोटो : कुमार संजय
उनका कहना है कि एमसीडी को हाउस टैक्स बढ़ाने की बजाये, भ्रष्टाचार पर लगाम लगाना चाहिए। आप का कहना है कि पहले उत्तरी दिल्ली नगर निगम और अब पूर्वी दिल्ली नगर निगम ने आम लोगों की जेब पर डाका डाला है।
विज्ञापन
3 of 5
house tax
पूर्वी एमसीडी ने तीन कर प्रस्तावित करने के साथ मनोरंजन कर में 100 फीसदी की बढ़ोतरी कर दी है। एमसीडी को कर लगाने से पहले कर उगाही पर ध्यान देना चाहिए। एमसीडी को दिल्ली सरकार की जीरो टैक्स बजटिंग से सीख लेनी चाहिए।
4 of 5
house tax
बगैर किसी कर बढ़ोतरी के सरकार लगातार फायदे का बजट पेश कर रही है। दूसरी तरफ मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने ट्वीट किया कि अगर निगम प्रशासन भ्रष्टाचार को दूर करने में कामयाब हो जाता तो बड़े पैमाने पर पैसा बचता। इससे हाउस टैक्स बढ़ाने की जगह निगम उसमें कमी ला सकता था।
आप प्रवक्ता दिलीप पांडेय ने बताया कि एमसीडी की बजटीय प्रक्रिया पूरी तरह कुप्रबंधन का शिकार है। नए कर लगाने से साबित होता है कि भाजपा निगम के वित्तीय भ्रष्टाचार व कुप्रबंधन को दुरुस्त करने में नाकामयाब है। वहीं, आप विधायक अनिल बाजपेयी ने कहा कि निगम कर बढ़ाने के सिवा कोई काम नहीं कर रही है। अगर भाजपा शासन नहीं कर पा रही है तो उसे आप से मदद लेनी चाहिए।