बीजेपी के एक पोस्टर से आम आदमी पार्टी और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की मुश्किलें एक बार फिर बढ़ गई हैं। दिल्ली बीजेपी के प्रवक्ता तेजिंदर पाल सिंह बग्गा ने एक पोस्टर ट्वीट किया है। इसमें आरोप लगाया गया है कि आप सरकार ने एक करोड़ रुपये के समोसे खाए हैं। बता दें कि इसके पहले केजरीवाल की घर में हुई पार्टी का एक ऐसा बिल सामने आ चुका है, जिसमें एक थाली की कीमत 16000 रुपये थी।
तेजिंदर पाल सिंह बग्गा ने जो पोस्टर ट्वीट किया है, उसमें एक तरफ अमिताभ बच्चन और दूसरी ओर अरविंद केजरीवाल की फोटो है। पोस्टर में बिग बी अपनी फिल्म दीवार के लुक में हैं और केजरीवाल से पूछ रहे हैं कि मेरे पास बंगला है, 'गाड़ी है, दौलत है, तुम्हारे पास क्या है?' इसके जवाब में केजरीवाल कह रहे हैं, 'मेरे पास एक करोड़ के समोसे हैं।'
केजरीवाल का समोसा घोटाला pic.twitter.com/5CLgL1j3Ca
— Tajinder Pal S Bagga (@TajinderBagga) April 10, 2017
विज्ञापन
आरटीआई के जवाब में हुआ खुलासा
2 of 6
एक मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, बग्गा ने साफ किया है कि ये आरोप उन्होंने खुद नहीं लगाए हैं। एक आरटीआई के जवाब में ये बात सामने आई है। आरटीआई के मुताबिक, केजरीवाल के दफ्तर की कैंटीन में 18 महीनों के दौरान समोसों का बिल एक करोड़ रुपये आया है।
विज्ञापन
केजरीवाल के घर हुई पार्टी की थाली को लेकर उठे थे सवाल
3 of 6
गौरतलब है कि यह पार्टी दिल्ली में आप सरकार बनने की पहली सालगिरह पर दी गई थी। यह पार्टी केजरीवाल के घर पर 12 फरवरी 2016 को आयोजित की गई थी। जश्न में पार्टी के विधायक, मंत्री और समर्थक सभी शामिल हुए थे। इस पार्टी का एक बिल सामने आया है जिसमें पार्टी में परोसी गई तीस थालियों के लिए 12 हजार 20 रुपये प्रति थाली के हिसाब से 3 लाख 60 हजार 600 रुपये चार्ज किए गए हैं। 36 हजार 60 रुपये के सर्विस चार्ज समेत कुल बिल तकरीबन 4 लाख का बना है।
शुंगलू कमेटी ने उठाए थे सवाल
4 of 6
भाजपा का कहना है कि दिल्ली के मुख्यमंत्री और उनके 6 कैबिनेट मंत्रियों के निवास और कार्यालय के चाय समोसे का 18 महीनों का बिल एक करोड़ रुपये से अधिक का आया था। भाजपा ने कहा कि व्यक्तिगत मुकदमे में वकीलों के बिल का भुगतान सरकारी खजाने से करने की कोशिश हुई। फिर शुंगलू कमेटी की रिपोर्ट आई कि असंवैधानिक तरीके से सरकारी खजाने का दुरुपयोग किया गया।
विज्ञापन
भोज पर खर्च हुए कुल 11 लाख रुपये
5 of 6
सादगी की बात करने वाले मुख्यमंत्री के निवास पर कुछ चुनिंदा मेहमानों के भोज पर ही 11 लाख रुपये खर्च कर दिए गए। भाजपा के अनुसार आप सरकार के एक साल पूरे होने पर 11 और 12 फरवरी 2016 को मुख्यमंत्री आवास पर एक जलसे का आयोजन किया गया था। उस आयोजन के खान-पान की व्यवस्था पांच सितारा होटल के हाथों में थी।