पूरे देश को दहला कर रख देने वाले आरुषि हत्याकांड पर आज दोपहर 2 बजकर 45 मिनट पर इलाहाबाद हाईकोर्ट अपना फैसला सुना सकती है। इस दौरान आरुषि के माता-पिता वहां मौजूद नहीं होंगे। बता दें कि तलवार दंपति गाजियाबाद के डासना जेल में ही फैसला सुनेगा।
Trending Videos
विज्ञापन
2 of 4
arushi talwar
जेल से आ रही जानकारी के अनुसार फैसले से पहले दोनों की सांसें अटकी हुई हैं। तलवार दंपति ने आज सुबह से नाश्ता नहीं किया है। बताया तो ये भी जा रहा है कि उन्होंने सुबह से अब तक कुछ भी नहीं खाया है।
विज्ञापन
3 of 4
arushi murder case
बता दें कि नूपुर और राजेश तलवार दोनों ही डासना जेल की अलग-अलग बैरक में बंद हैं। दोनों की बैरक में टीवी लगा हुआ जिससे उन्हें सारी जानकारियां मिल रही हैं।
सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार राजेश और नूपुर तलवार दोनों की ही पिछली रात काफी बेचैनी में जागते हुए बीती। उन्हें हाईकोर्ट से उम्मीद है कि अदालत उन्हें बेगुनाह करार दे रिहा करेगा।