फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विपक्ष से लेकर अपनी पार्टी तक सबके प्रिय थे अरुण जेटली, खास तस्वीरों में देखें ये रिश्ता

Sat, 24 Aug 2019 04:07 PM IST
पूजा त्रिपाठी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 11
अरुण जेटली और प्रियंका गांधी(फाइल फोटो) - फोटो : पीटीआई
अरुण जेटली एक सफल राजनेता, एक महान क्रिकेट प्रशासक, एक प्रखर वक्ता और पक्ष हो या विपक्ष सबके चहेते। अरुण जेटली भी उन नेताओं में से एक हैं जो कभी पार्टी लीक में नहीं बंधे। यानी पक्ष हो या विपक्ष उन्हें सबसे एक जैसा प्यार और सम्मान मिला है। हर कोई उनका कायल रहा है और सबने उनका सम्मान किया है। 24 अगस्त को उन्होंने दिल्ली के एम्स में अंतिम सांस ली। उनके जाने से राजनीति में एक बड़ा खालीपन आ गया है जो शायद ही कोई भर पाए। हमारी इस खबर में देखिए उनकी ऐसी तस्वीरें जो ये साबित करता है कि न सिर्फ अपनी पार्टी में बल्कि अरुण जेटली हर पार्टी में लोकप्रिय नेता थे...
विज्ञापन

2 of 11
arun jaitley - फोटो : पीटीआई
यह तस्वीर 2 अक्तूबर 2015 की है, जब कांग्रेस की वर्तमान अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी और अरुण जेटली महात्मा गांधी और लाल बहादुर शास्त्री को श्रद्धांजलि देने पहुंचे थे।
विज्ञापन

3 of 11
arun jaitley - फोटो : पीटीआई
12 अक्तूबर 2001 की इस तस्वीर  में आप अटल बिहारी वाजपेयी और अरुण जेटली को साथ देख सकते हैं।

4 of 11
arun jaitley - फोटो : पीटीआई
14 नवंबर 2003 की इस तस्वीर में अरुण जेटली पूर्व राष्ट्रपति एपीजे अब्दुल कलाम के साथ दिख रहे हैं। यह तस्वीर इंडिया इंटरनेशनल ट्रेड फेयर 2003 के उद्घाटन की है।
विज्ञापन

5 of 11
arun jaitley - फोटो : पीटीआई
यह तस्वीर 24 मार्च 2004 की है जब धर्मेंद्र ने भाजपा ज्वाइन की थी।
विज्ञापन

6 of 11
arun jaitley - फोटो : पीटीआई
यह तस्वीर जेटली के 62वें जन्मदिन की है जब वह लोधी गार्डन में लोगों के साथ चाय पी रहे थे।
विज्ञापन

7 of 11
arun jaitley - फोटो : पीटीआई
यह तस्वीर 2016 की है जब एक बैठक के दौरान पीएम मोदी और अरुण जेटली मिले थे।

8 of 11
arun jaitley - फोटो : पीटीआई
10 सितंबर 2011 को 15वें नेशनल इंटीग्रेशन काउंसिल मीटिंग के दौरान शीला दीक्षित और अरुण जेटली। यह दोनों ही नेता अब दुनिया में नहीं हैं।

9 of 11
arun jaitley - फोटो : पीटीआई
16 फरवरी 2016 की इस तस्वीर में अरुण जेटली के साथ कांग्रेस नेता गुलाम नबी आजाद, आनंद शर्मा और सीपीआई के नेता डी. राजा दिखाई दे रहे हैं। यह सब प्रधानमंत्री मोदी द्वारा बुलाई गई सर्वदलीय बैठक के बाद एक साथ आए थे।

10 of 11
arun jaitley - फोटो : पीटीआई
यह तस्वीर 8 जनवरी 2016 कोलकाता की है जब बंगाल ग्लोबल बिजनेस समिट के दौरान ममता बनर्जी ने अरुण जेटली को सम्मानित किया था।
विज्ञापन

11 of 11
arun jaitley - फोटो : अमर उजाला
यह तस्वीर 18 जनवरी 2017 की है जब अरुण जेटली बोरिस जॉनसन सेक्रेटरी ऑफ स्टेट फॉर फॉरेन एंड कॉमनवेल्थ अफेयर्स से मिले थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें