हरियाणवी सिंगर सपना के समर्थन में मंगलवार को काफी संख्या में कलाकार पुलिस आयुक्त कार्यालय पहुंचे और डीसीपी मुख्यालय को ज्ञापन सौंपते हुए ऐसे तत्वों पर सख्त कार्रवाई की मांग की, जिन्होंने सपना की छवि को खराब करने के लिए सोशल मीडिया पर उसके खिलाफ भद्दी बातें लिखी थीं।
विज्ञापन
2 of 7
- फोटो : अमर उजाला
कलाकार एमडी केडी, राममेहर, अजय शर्मा, उत्तर कुमार, देव कुमार, राजू पंजाबी, अजय हुड्डा, प्रदीप, नरेंद्र गुलिया समेत काफी संख्या में पूरे हरियाणा से कलाकार यहां पहुंचे।
विज्ञापन
3 of 7
- फोटो : अमर उजाला
उन्होंने डीसीपी मुख्यालय विक्रम कपूर को ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में कहा कि ऐसे लोगों पर यदि कार्रवाई न हुई तो कलाकारों का मनोबल टूट जाएगा। कलाकारों ने कहा कि ऐसा पहला बार नहीं हुआ कि उस रागनी को सपना ने ही पहली बार गाया हो, इससे पहले भी कई कलाकार इस रागनी को गा चुके हैं। डीसीपी ने उन्हें उचित कार्रवाई का आश्वासन दिया।
4 of 7
सपना चौधरी ने सुसाइड की कोशिश की हालत सुधरी
- फोटो : यूट्यूब
उधर, सपना की ओर से मिली शिकायत और उसके साथ भेजे गए सुसाइड नोट के आधार पर सपना की शिकायत करने वाले सतपाल तंवर पर विभिन्न धाराओं में केस दर्ज किया गया है। एसीपी धारणा यादव ने बताया कि केस दर्ज कर आगे की कार्रवाई जारी है।
विज्ञापन
5 of 7
सपना चौधरी ने सुसाइड की कोशिश की हालत सुधरी
- फोटो : यूट्यूब
सपना की अग्रिम जमानत पर फैसला सुरक्षित- हरियाणवी गायिका सपना चौधरी की अग्रिम जमानत याचिका पर मंगलवार को अतिरिक्त जिला एवं सत्र न्यायाधीश बलवंत सिंह की अदालत में सुनवाई हुई। दोनों पक्षों के अधिवक्ताओं ने अदालत में अपनी-अपनी दलीलें दीं।
विज्ञापन
6 of 7
sapna chaudhary
- फोटो : अमर उजाला
अभियोजन पक्ष द्वारा जमानत स्वीकार करने का विरोध किया गया। अदालत ने दोनों पक्षों की दलीलें सुनने के बाद अग्रिम जमानत याचिका पर अपना फैसला सुरक्षित रख लिया है। अदालत जमानत पर 8 सितंबर को अपना फैसला सुनाएगी।