ग्रेटर नोएडा के जारचा क्षेत्र के गांव बिसहड़ा में सोमवार रात पशुवध से गुस्साए ग्रामीणों ने आरोपी को पीट-पीट कर अधमरा कर दिया जिसकी बाद में मौत होने के बाद इलाके में तनाव फैल गया। (सभी फोटो: अमित/अमर उजाला ब्यूरो, नोएडा)
विज्ञापन
पशुवध के आरोपी की हत्या से बवाल, पुलिस ने की फायरिंग
2 of 11
सोमवार रात हुई इस घटना की प्रतिक्रिया मंगलवार सुबह भी हुई जब गांव के लोग दादरी-मसूरी रोड पर आ गए और घटना का विरोध करने लगे।
विज्ञापन
पशुवध के आरोपी की हत्या से बवाल, पुलिस ने की फायरिंग
3 of 11
प्रदर्शन के दौरान लोगों ने एनटीपीसी पुलिस चौकी से सामने जाम लगा दिया। गुस्साई भीड़ को शांत कराने के लिए पुलिस को लाठी चार्ज करना पड़ा।
पशुवध के आरोपी की हत्या से बवाल, पुलिस ने की फायरिंग
4 of 11
इस दौरान के विरोध में आए लोगों ने सड़क पर खड़े कुछ वाहनों को आग लगा दी और पुलिस पर भी पथराव किया। जवाब में पुलिस ने फायरिंग की जिसमें दो लोगों को गोली लगी है।
विज्ञापन
पशुवध के आरोपी की हत्या से बवाल, पुलिस ने की फायरिंग
5 of 11
इससे पहले सोमवार को घटना की सूचना मिलने पर गांव पहुंची पुलिस को ग्रामीणों ने आरोपी सौंप दिया था। बेहद गंभीर हालत में उसे अस्पताल में भर्ती कराने के लिए पुलिस रवाना हो गई थी। देर रात 11 बजे तक गांव में माहौल तनावपूर्ण था।
विज्ञापन
पशुवध के आरोपी की हत्या से बवाल, पुलिस ने की फायरिंग
6 of 11
पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक, गांव बिसहाड़ा में एक समुदाय के व्यक्ति ने सड़क किनारे बसे अपने घर पर पशुवध कर उसकी खाल को एक बड़ी थैली में बंद कर घर से कुछ दूर फेंक दिया था।
विज्ञापन
पशुवध के आरोपी की हत्या से बवाल, पुलिस ने की फायरिंग
7 of 11
कुछ देर बाद आवारा कुत्तों ने उसे नोंचना शुरू कर दिया। रात में सड़क से आने जाने वाले कुछ लोगों ने देखा तो दंग रह गए।
पशुवध के आरोपी की हत्या से बवाल, पुलिस ने की फायरिंग
8 of 11
आसपास के और लोगों को बुलाया गया तो पाया कि खून के टपके आरोपी के घर तक जा रहे थे। मामला समझते ही गुस्साए लोगों ने आरोपी की जमकर पिटाई की।
पशुवध के आरोपी की हत्या से बवाल, पुलिस ने की फायरिंग
9 of 11
खबर गांव में आग की तरह फैली और लोग इकठ्ठा हो गए। भीड़ ने अरोपी पर हमला कर दिया।
पशुवध के आरोपी की हत्या से बवाल, पुलिस ने की फायरिंग
10 of 11
सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस अरोपी को बेहद गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराने के लिए रवाना हो गई थी।